Skip to main content

मेरी प्रार्थना।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣❣✍🌹
नाम तेरा हे ईश्वर लेकर मेरी प्रार्थना का आरंभ हो।
तुझसे सारी सीख मिलेे तुझसे सारी शिक्षा मेरी पूरी हो।
मन मे उपजे क्रोध को तेरे ज्ञान से निकाल बाहर करूँमैं।
इतना मुझे तू मजबूत बना दे है ईश्वर  इसमे सफल हो सकू मैं।
मानव की सेवा में जीवन का कुछ अंश दे तर जाने की राह पकड़ सकू में।
जीव के भरण पोषण में अपना योगदान उत्तम दे सामाजिक कहलाऊँ मैं।
ले सत्य का दृढ़ संकल्प झूठ से हमेशा दूरी बनाऊं मैं।
मात पिता की सेवा से जीवन पर्यंत आशीर्वाद पाऊं मैं।
गुरु के चरण वन्द कर रोज सीस झुका आशीर्वाद पाऊं मैं।
शुद्ध हो चरित्र मेरा समृद्ध हो मन मेरा ऐसा बन जाऊं मैं।
जीवन से मिली हर चुनौती को सब के आशीर्वाद से पार पाऊं मैं।
जीवन के नियमों से जीवन पर्यंत बंधा उत्तम जीवन पाऊं मैं।
सब आदर सत्कार कर सकूं इतना जीवन मे प्रेम रस उपजाऊ मैं।
देश के लिये मुझे  एक वीर सा जीवन मिले इसे न्योछावर कर पाऊं मैं।
काम क्रोध लालच हिंसा प्रतिकार जैसी सोच को दूर भगाऊँ मैं।
मेरी प्रार्थना आज सुन ले कर दे मुझे भी पवित्र तुझमे ही समाऊं मैं।
नाम तेरा हे ईश्वर लेकर मेरी प्रार्थना का आरंभ हो।
तुझसे सारी सीख मिले तुझसे सारी शिक्षा मेरी पूरी हो।

जय हिंद।
💫✨⚡🌟****🙏****✍
शुभ रात्रि।
❣❣❣❣❣❣🌹❣❣❣❣❣❣

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

भावनाएँ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣ भावनाओ के समुद्र में डुबकियां लगा रहा हूँ। कुछ अपनो की अपने से कहता सुन रहा हूँ। इश्क़ में है जो मेरे रिश्तों में गोते लगा रहा हूँ। उनसे दिल का हाल सुना कर...

रस्म पगड़ी।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊😊🎊🎊🎊✍🏼🌹 आज एक रस्म पगड़ी में गया हमारे प्यारे गोपाल भैया की।बहुत अच्छे योगाभ्यासी थे।रोज सुबह योगा सेवा में योग की कक्षा भी लगाया करते थे।बहुत शुद्ध साफ निर्म...