Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2023

प्रेम पान भंडार जयपुर।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️ आज का दिन थोड़ा तसल्ली भरा था। काम के सिलसिले में आना जाना लगा ही रहता है तो आज जयपुर की तरफ कदम बढ़े। मौसम सुहाना था । बादल अठखेलियां करते बरसते घूम रहे थे। बच्चों सी शैतानी करते बरस रहे थे। प्रकृति ने छटा चाहूं और बिखेरी हुई थी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे दोनो और अरावली की सुंदरता बिखेरता आवाजाही का आनंद दे रहा था। जयपुर में दिनचर्या खत्म हुई तो शाम अपनी खूबसूरती ले आई। जयपुर वैसे भी खूबसूरत जगह है।  खूबसूरत गुलाबी शहर।  शहर की व्याख्या अपनी नजर से फिर कभी। आज तो बात होगी पान की। आपको अच्छा खाना और बहरीन शाम व्यतीत करनी हो तो रेडिसन सिटी एक अच्छी जगह है। बेहतरीन तंदूरी खाना आपको जायका और आनंद तो देगा ही और बेहतरीन बांसुरी सुनने का मौका भी। खाने के बाद पान का आनंद अपना ही है। मैने पान हिंदुस्तान के तकरीबन हर बड़े शहर में खाए है। आज पता चला एक बेहतरीन जगह का। आप जयपुर में रात का खाना खाएं और पहुंच जाए अजमेरी गेट।  मिर्जा इस्माइल रोड से टोंक रोड पे मुड़ते ही पेट्रोल पंप के साथ ही प्रेम पान भंडार है।  जो देर रात 2 बजे तक खुला रहता है।हम 10.30 बजे रात