Skip to main content

प्रेम पान भंडार जयपुर।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️
आज का दिन थोड़ा तसल्ली भरा था। काम के सिलसिले में आना जाना लगा ही रहता है तो आज जयपुर की तरफ कदम बढ़े। मौसम सुहाना था । बादल अठखेलियां करते बरसते घूम रहे थे। बच्चों सी शैतानी करते बरस रहे थे। प्रकृति ने छटा चाहूं और बिखेरी हुई थी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे दोनो और अरावली की सुंदरता बिखेरता आवाजाही का आनंद दे रहा था। जयपुर में दिनचर्या खत्म हुई तो शाम अपनी खूबसूरती ले आई। जयपुर वैसे भी खूबसूरत जगह है।  खूबसूरत गुलाबी शहर।  शहर की व्याख्या अपनी नजर से फिर कभी। आज तो बात होगी पान की। आपको अच्छा खाना और बहरीन शाम व्यतीत करनी हो तो रेडिसन सिटी एक अच्छी जगह है। बेहतरीन तंदूरी खाना आपको जायका और आनंद तो देगा ही और बेहतरीन बांसुरी सुनने का मौका भी। खाने के बाद पान का आनंद अपना ही है। मैने पान हिंदुस्तान के तकरीबन हर बड़े शहर में खाए है। आज पता चला एक बेहतरीन जगह का। आप जयपुर में रात का खाना खाएं और पहुंच जाए अजमेरी गेट।  मिर्जा इस्माइल रोड से टोंक रोड पे मुड़ते ही पेट्रोल पंप के साथ ही प्रेम पान भंडार है।  जो देर रात 2 बजे तक खुला रहता है।हम 10.30 बजे रात में गए। भीड़ लगी थी। कुछ महंगी गाड़िया खड़ी थी। कुछ खा रहे थे कुछ बंधवा रहे थे।  हमने भी सादे पान का  आदेश दे दिया। जनाब पान आया मुंह में गया और मुंह में रखते ही घुलने लगा और स्वाद जनाब लाजवाब। आज तक के खाए सारे पानों को इसने  भुलवा दिया। मुंह से निकला "बेहतरीन" "वाह वाह"। मुंह में डालते ही होंठों पे रंगत आ गई।  कथे चूने का बेहतरीन मिश्रण। गीली सुपारी की बेहतरीन नरमी। और बाकी सब लाजवाब। आनंद के साथ साथ सफूर्ति भी।  आप जब भी जयपुर आएं और पान खाने का मन करे तो पहुंच जाए प्रेम पान भंडार। पान की बहुत सी विविधता वहां है।जैसे की चंदन ,मोगरा, ख़स, स्ट्रॉबेरी, मैंगो, सैफरन ,लीची, आइस, पाइनएप्ल।बाकी पान के शौकीनों के सब रंग वहां मौजूद है। पान लग रहे है और लगे जा रहे है । मुंह में रंग बिखेर रहे है। आपका इंतजार कर रहे है। शौकीन तो खाने भी पहुंच जाएंगे मगर अगर आप घूमने जाएं तो इससे होंठों का लाल करना भूलिएगा मत्त। "प्रेम पान भंडार " जयपुर।
धन्यवाद।
जय हिंद।
****🙏****✍️
शुभ रात्रि।
"निर्गुणी"
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...