Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2022

आमची मुम्बई च वड़ा पाव

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 पिछले हफ्ते बहुत लंबे समय बाद मुंबई जाने का अवसर मिला। सुबह से काम मे जुटे तो दोपहर हो गयी। जगह चैंबूर और सामने ताड़ी का फल तो आप समझ ही गये होंगे फल छिलवाने में देर नही की 50 रुपए के चार छिले फल के पीस । मुंबई की सारी उमस भीतर समेट दी । फिर खाने का समय था तो लंच एट मुनीश रेस्टारेंट हो गया। 120 रुपया की दक्षिण भारतीय थाली। खाना बेहद स्वादिष्ट था। फिर यात्रा हुई डोम्बिवली की। शाम तक काम से निपटे तो अपने पेट ने मुंबई के वड़ा पाव को याद किया। सहकर्मी साथ थे तो ऐसा तो हो नही सकता मुम्बईकर साथ हो और गर्मागर्म वडा पाव खाने को न मिले। तो जनाब अगर आप शाम के समय डोम्बिवली ईस्ट इलाके में है तो पहुंच जाइये S K Snacks , बस स्टैंड गॉव देवी शॉपिंग सेंटर  सुदामा नगर MIDC डोम्बिवली ईस्ट में। ये यहां की मशहूर दुकान है। वड़ा पाव भजिया साबू दाना वडा मेदू वडा मूंग दाल भजिया । सब गरमा गरम । एक दम फ्रेश।कड़ाई से निकलता हुआ। लाइन लगा के समान मिल रहा था। अपुन तो ठहरे शुगर के मरीज। डॉक्टर धमकाता रहता है। फिर आनंद फ़िल्म का डायलाग याद कर लेते हैं  "बाबूमोशाय, ज़िन्दगी और

अक्षयतृतीया और ईद

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 आज बड़ा संयोग का दिन है दो खास पर्व एक ही दिन पड़े है। अक्षयतृतीया और ईद उल फ़ित्र। दो धर्म और दोनों के लिये खास दिन। रोजे और नवरात्रि के व्रत अपनी अपनी साधना का आयाम कायम करते है। एक तरफ शब-ए-कद्र  को कुरान का नुज़ूल हुआ ।तरावीह की नमाज़ में महीना भर कुरान का पठन किया जाता है। जिस से कुरान पढ़ना न आने वालों को कुरान सुनने का अवसर अवश्य मिलता है। रमजान एक पवित्र महीना है रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग उपवास रखते हैं। उपवास को अरबी में "सौम" कहा जाता है, इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहते हैं। फ़ारसी में उपवास को रोज़ा कहते हैं। भारत के मुसलिम समुदाय पर फ़ारसी प्रभाव ज़्यादा होने के कारण उपवास को फ़ारसी शब्द ही उपयोग किया जाता है। अल्लाह कबीर वह सर्वशक्तिमान ईश्वर हैं जो पैगंबर मुहम्मद को मिले और उन्हें जन्नत दिखाई।उपवास के दिन सूर्योदय से पहले कुछ खालेते हैं जिसे सहरी कहते हैं। दिन भर न कुछ खाते हैं न पीते हैं। शाम को सूर्यास्तमय के बाद रोज़ा खोल कर खाते हैं जिसे इफ़्तारी