Skip to main content

बिहार एक नज़र

💐दो दिन से बिहार नेपाल यात्रा का दौर है। कल जहां गोलगप्पे खाये थे वहीं ढाबे पे परवल आलू का भजिया बनवाये और खाये थे। बहुत स्वादिष्ट बनाया था आनंद आ गया था। भारद्वाज ढाबा है अरिराज में। जब वो खाना तैयार कर रहा था तो हम फ्रिज देख रहे थे। उसमे मिट्टी की हांडी में दही जमाया था। लार सब की टपक गयी। खाना छक के खाया। स्वाद आ गया जी। अब बारी दही की थी और खा के और स्वाद आ गया ।और ढाबे की वाह वाह हो गई। सब को आनंद आ गया। खाना सरसों के तेल में बना था। सो बिहार के खाने का पूर्ण आनंद रूप था।  अंडे में चने की दाल भी बनवाई गई थी। मेरी सादी ही थी। खाना स्वादिष्ट था सो अगले दिन यानी आज हमें लौटना था। ढाबा रास्ते में सही स्थान पे था। सही बोले तो आगे या पीछे कुछ अच्छा था भी नही। तो चलते चलते आज का आर्डर वही सुना दिया। करेले आलू की भाजी दाल दही। भाई ने बिल फाड़ा और उसपे लिखे नंबर पे काल करने को बोला। जब पहुंचने वाले हों तो फ़ोन कर दिजीये। आप के लिये गरम गरम ताज़ा खाना तैयार कर दिया जायेगा। दो चीज़े जो खाने के इलावाअच्छी लगी वो थी आव भगत और प्रेम से खाना खिलाने का तरीका। कोई टिप का लालच नही।एक शराफत भरी प्रेम से पूर्ण आवभगत।जो बोला जैसा वोला शौक सी खिलाया पिलाया गया।कुछ नॉनवेज में भी खास था हांडी मटन। जिन्होंने खाया तारीफ की। में तो शाकाहारी हूँ सो सुन के खुश होते रहे। सब के लिये बेहतरीन तजुर्बा रहा। सो आज जैसे ही रक्सौल से अरिराज गड्ढ़ों से कूदते कुदाते गाड़ी आगे बढ़ी और तकरीबन एक घंटा पहले ढाबा पे फ़ोन लगा दीये। भाई खुश हो गया बोला आइये सब तैयार कर रहे है। करेला भूल गया था भिंडी ले आया था। बोला भिंडी चलेगी। हम मना कर दीयेा। बोला सर करेला मंगा रहा हूँ। फ़ोन पे बात करते समय रात के 8 बज रहे थे । हम तकरीबन 9 बजे लग गए वहां। उतरते ही भाई की रसोई में गए। भाजी पक रही थी। बोला बस 20 मिनट। खाना अलबत्ता जल्दी बन गया। प्लेटें सज गयी।विश्वास कीजये जो कल खाया और आज खाया खाने का स्वाद बरकरार। जिसके लिये आज आये थे उसके पैसे वसूल रहे। रसोइए को पूरे नंबर।क्या प्रेम और क्या स्वाद। छक के खाये। सेवादार आया और बोला साहिब दही जमाया है हांडी में । बिल्कुल ताज़ा मीठा ले आऊं। हमने भी सिर हिला दिया। दही आया । विश्वास कीजये मीठा स्वादिष्ट दही से स्वादिष्ट भोजन में आनंद ला दिया।  खाते खाते ख्याल आया एक डायलॉग जॉली एलएलबी 2 का । मुस्कुराइये की आप लखनऊ में है। हमने भी कहा मुस्कुराइये आप अरिराज में हैं। सब के लिए सुखद और आनंदमय स्वाद लिये एहसास रहा। इतने में न्यूज़ आयी कि नीतीश जी रिजाइन कर दिए है। यात्रा फिर शुरू हो गयी।
जय हिंद।
****🙏🏾****✍🏼
शुभ रात्रि।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...