💐✍🏼आजकल मनुष्य में एक चीज़ बड़ी आम हो गयी है वो है अधीरता। कई तरह से इसे कहा जा सकता है ।जैसे कि अजीब सी बेसब्री। हर चीज़ में आतुरता। व्यग्रता बेसब्री से भरा दिमाग।हर चीज़ में उतावलापन।एक असहिष्णुता का परिचय हर समय देना। में आज अपने काम से एक अपॉइंटमेंट खत्म कर बस स्टॉप पे बस की इंतज़ार में खड़ा था।एक बस आयी थोड़ी आगे जा के रुकी जैसे ही बस के पास पहुंचा बस मेरे दरवाज़े पे पावं रखने से पहले ही चल दी। डीटीसी की बस थी। शीशे में ड्राइवर देख रहा था। मैं उसको भी देख सकता था। भाई ने बस नही रोकी और में फिर स्टॉप पे आकर बैठ गया।कुछ समय बाद एक बस और आयी। गर्मी उमस ज्यादा थी तो AC बस के इंतज़ार में था। इतने में एक बस आयी और लोग बस की तरफ लपके। में भी उठा और भीड़ के पीछे हो लिया। बस में कुछ खास भीड़ भी नही थी।दो चार सवारी चढ़ी और बस सरकने लगी। मैन फिर ड्राइवर को शीशे में देखा और रुकने का इशारा किया। भाई ने हल्की से ब्रेक लगाई। मेरा पावं बस के दरवाजे पे और बस चल दी। शरीर वजनी है तो चढ़ तो गया और बस एक झटके के साथ स्पीड पकड़ी सो गिरते गिरते बचा। पर शुक्र मनाया चढ़ गया। टिकट ली। बैठने की जगह नही थी। सो बस में आगे की तरफ ड्राइवर की सीट के समीप खड़ा हो गया। बेग रखा। मेरे आगे एक व्यक्ति और खड़ा था दोनों तरफ के पोल सपोर्ट पकड़ कर और आगे सड़क पे नज़र गड़ाये था। उसे सफदरजंग हस्पताल पे उतरना था।2 मिनट बाद दो हरयाणवी भाई अपने स्टाइल में ठेठ भाषा बोलते आगे आये और जो व्यकि मेरे आगे खड़ा था उसके हाथ पे जोर से धक्का मारा। भाई एक दम अचंभित हो गया।क्या हुआ ये। सामने से आवाज़ आयी" तमीज़ न है खड़ा होन की"। मुझे भी कुछ समझ न आया। "कैसे खड़ा है रे तू" " खड़ा होना क़ी अक्ल न हौ'। बिना वार्निंग ढेर से गाली नुमा प्रश्न। वो बेचारा कमजोर सा सहम गया। एक शब्द न बोला गया।खैर कमान हमने संभाल ली। भाई के कंधे पे हाथ रखा और कहां मेरे पास को आ जाओ। इन्हें उतरना है।स्टॉप आया। दरवाज़ा खुला। मैन कहा उतर जाइये भाई साहब जनाब चुप खड़े रहे। मैन कहा उतरिये। इतने में धीर अधीर ड्राइवर साहिब ने दरवाजा बंद किया बस चल दी। अब साहब बोले हमे न यहां उतरना। तो फिर हमने पूछ ही लिया भाई फिर क्यों जल्दी मचाई और इन शरीफ आदमी को धमकाया। तो जनाब बोलने लगे इसको खड़ा नही होना आता। बड़ा अजीब सवाल। मैन कहा भाई बस में खड़ा होना न होना आप कैसे तेह करोगे और तुम जो आगे पहुंच गए अपने स्टॉप से पहले वो कोन सी अक्लमंदी है। जल्दी काहे कि है आपको। बस में भीड़ भी नही। फिर काहे ड्राइवर के दरवाजे पे खड़े हो।वहां वैसे भी सवारी को खड़ा होना मना होता है। ड्राइवर ने सहमति में सिर हिला दिया।भाई चुप हो गया। इतने में टिकट ले एक और उनका भाई आ पहुंचा। बड़े स्टाइल में पूछने लगा क्या हुआ। बात सुनने के बाद बोला इसने आदमी खड़े होने की अकल न है। तो हमने थोड़ी नज़र टेडी की और कहा इनके साथ हो इसलिए शरीफ आदमी को बेअक्ल बता समझा रहे हो। भाई जल्दी तुम मचाओ हल्ला तुम काटो और गलती दूसरे कि।पूछा कहाँ उतरो गे।बोले सफदरजंग। मैन अपना बैग उठाया बोला पीछे हो जाईये। वो समझ गया था। पीछे हट गया।सभी को सफदरजंग ही उतरना था।बड़ी अजीब बात है।बिना बात जल्दी ड्राइवर से लेकर सवारी को है।। येही हमारे व्यवहार में शामिल हो गया है। यहीं से उन्माद विवाद जगह ले रहा है। कृपया शांति रख के व्यवहारिकता अपनाइये।प्यार के बोल से बिना मन खराब किये रहा जा सकता है।शांत रहिये सुरक्षा दिजीये सुरक्षित रहिये।
जय हिंद।
****🙏🏾****✍🏼
शुभ रात्रि।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है। हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है। मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है। आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...
Comments
Post a Comment