Skip to main content

सलाह और कर्म।

💐👀✍🏼व्यवहारिक वैचारिक की अत्यधिक स्वतंत्रता ने रिश्तों में बहुत से नये विचारणीय मुद्दे ला दिए है। आप की सहमति सब से हो तो आप बहुत अच्छे हैं। आप तारीफ में है और हां में हां मिला रहे हो तो बहुत काबिल हो।बच्चे समय से पहले बड़े हो रहे है। अर्धांगनियाँ अब बेहद मजबूत पाले में हैं। मायें और पिता अब उनन्त काल में उन्मुक्त हो आनंद की स्तिथि में है। ये बदलाव कुछ बड़े शहरों में महसूस किया जा सकता है। पहले के उच्च वर्ग के लक्षण अब मध्यम वर्ग में आम देखे जा सकते है। सब आज़ाद महसूस करना चाहते हैं। कभी भी आप की ताकीद सुझाव किसे खल जाये और आप अपना मुह देखते रह जाये कहा नही जा सकता। समझदारी अब समय से पहले बच्चों में दस्तक दे चुकी है।  आप के रिश्ते आप की समझ को जब तक तब्ज़ों देते हैं जब तक आप की उनसे सहमति है। नही तो सावधानी हटी दुघर्टना घटी समझिये। इसमें सत्य तो ये है गलती हम ही कर रहे होते हैं। जीवन की ज्ञान पूंजी से पनपी समझ के तहत हम लोग अपनी सलाह कमियाँ निकाल के देने की कोशिश करते रहते है। यहीं प्रेम का ह्रास हो उन्माद पैदा होता है। ये उन्माद एक तो एक सवाल पे दो सवाल दाग देता है। दूसरा क्रोध पनपा के आप के मन को संकीर्णता की और लेजा के ढीठ बना देता है। फिर मन की उलझन तो सुलझती नही अलबत्ता गलत फहमियां पैदा और कर देती है। इनसब में खुश कैसे रह जाये? सब से पहले हम सब कर्म के अधीन हैं और फल हमेशा कर्म के अनुसार ही मिलने वाला है। सो सही कर्म करने की ताकीद कर ही देनी चाहिये और उसपे भाषण न झाड़ सरल और कम शब्दों में ताकीद दे शांत रहना चाहिये। सामने वाला लेना चाहेगा तो लेगा नही तो आप भी भूल जाईये की आप ने कुछ कहा। अब आप भूल नही पा रहे क्योंकि रिश्तों की गहराई आप को मजबूर कर रही है।तो परेशान होने की जरूरत नही। दिन में 24 घण्टे होते है। कोई ऐसा समय जरूर आता है जब सामने वाला आप को सुनने में सक्षम हो जाता है। ये अब आप पे है वो समय कैसे तलाशते है।इसके लिए अपने दिमाग पे भोझ जायद मत डालिये।एक तो आप जब शांत रहेंगे तो सामने वाला अपने आप शांत अवस्था में रहेगा। एक समय आप से हंस खेल भी रहा होगा। थोड़ी सी सलाह की सुर्री छोड़ दिजीये और मस्त हो जाइये। कभी तो दिन आयेगा जब छोड़ी सुर्री सही निशाने पे लगेगी।आप के हिसाब से नही भी लगी तो कोन सा पहाड़ टूट जायेगा। क्योंकि आप के इलावा आप जैसा इस दुनिया में है कोन ? कोई नही मिलेगा ।इसलिये व्यर्थ है उलझन पालना। आप की सलाह काम करे न करे सामने वाले के कर्म तो उसके सामने आएंगे ही। अगर आप सही हुये तो यू भी आप का महत्ब बढ़ जायेगा और गलत हुए तो आप को सलाह की आवश्यकता पड़ ही जायेगी। शांति काल और अवस्था  में ज्ञान वर्धन हमेशा अधिक होता है।ज्ञान के प्रकाश में गलतियां पकड़ में आसानी से आती है। और सामने वाला भी शांति काल या अवस्था में कभी कभी सुन लेता है। शायद उसके काम आ जाये।इन सब में येही है कि आप बात रखिये अपनी सामने वाले को और अगर  समझ आये तो आप की किस्मत वरना वो अपने कर्मो के अधीन तो है ही। सो आप को किसी भी अवस्था में अधीर नही होना है।अपने कर्मो की फसल सब काटते है वो भी काटेंगे आप शांत राहिये।
जय हिंद।
****🙏🏾****✍🏼
शुभ रात्रि।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...