Skip to main content

जीवन की जटिलताएँ। एक सरल उपाय।

⚖***💐***✍🏼मनुष्य जीवन एक बड़ी जटिल व्यवस्था है।जीवन भर सीखने के बाद भी कुछ न कुछ अंत समय रह जाता है। कुछ जटिलताएं हमे समय के साथ समझ आ जाती है और हम उनसे लड़ना और पार पाना सीख लेते है ।पर बीवियां इसमें अपवाद का विषय हो सकती हैं सो हँसिये मत।हमारे चारों तरफ एक कशमकश भरा वातावरण हमेशा मौजूद रहता है। ज्यादा इच्छाएँ हमेशा जटिलताएं बनाये रखती है और हमे उसमे उलझाये रखती है। हम अधिक इच्छाओं के अधीन हो जीवन को जटिल कर  हम अपने अंदर एक मानसिक अवसाद पैदा कर लेते है। ये मानसिक अवसाद हमारे अंदर की सोच को संकीर्ण कर हमारी वैचारिक क्षमता का ह्रास करती है।जिससे हम अपनी खुशियां ढूंढते ढूंढते इसे अपने छुपे गमों में तबदील कर लेते है। अपनी इच्छाएँ जरूरतों से ज्यादा बड़ा लेते है। जिससे जीवन सरल नही रह जाता। हर डोर उलझी सी लगती है। एक सुलझाने जाओ दूसरी उलझ जाती है।ये सारा विवाद मजे के बात ये है कि आप अपने आप से ही कर रहे हो। दुनिया आप के अपने आप से इस विवाद को तंज का जरिया बना लेते है। जिसको दर्द ज्यादा होता है तो लोग उसको चूंटी काटने का मजा भी ज्यादा लेते है। में हर बार एक ही बात जरूर बताता हूं
कि आप ईश्वर की काडी एक उत्तम नायाब अद्वितीय तस्वीर हो। आप जैसा दूसरा कोई नही। आप में भी कुछ खास होगा जो औरों में नही। और जो औरों पे पास खास है वो आप के पास भी नही। तो आप दूसरों की तरह दिखने का या उनसे बेहतर होने का ख्वाब पाल के जटिलताओं को अपने आप दावत दी ही रहे हों। आप को ख़्वाब पालने का पूरा हक है और उसको पूरा करने का भी पूरा हक है। पर दूसरे से तुलना या तुलनात्मक रवैया बहुत ही गलत और पेचीदगी भरा है। और कुछ हमारी शिक्षा व्यवस्था भी कुछ ऐसी है कि तुलना करना सीखा ही देती है। या  यूं कहें की तुलात्मक रवैये को जीवन का हिस्सा समझा ही देती है। ये ही जटिलता का कारण है। हम अपने काम से काम न रख दूसरे का आंकलन करने में ज्यादा मेहत्ता रखते है। जिसकी की कोई आवश्यकता है ही नही। बड़ा  साधारण सा उधाहरण है हमारा अपना परिवार माता पिता स्त्री बच्चे सब अपने आप में अद्वतीय हैं। कोई किसी दूसरे परिवार से मेल नही खाता। हम यहां कभी दूसरों के माता पिता की तुलना कर अपनी जटिलता बढ़ा लेते है तो कभी बच्चों की। एक चीज़ से मर्द हमेशा ज्यादतर परेशान होते रहते है वो है दूसरे की स्त्री नुमा लडू को देख कर अपनी प्लेट में पत्थर ही नज़र आते है। यहां भी जटिलता बङी जा रही है।अब दोस्तों मित्रों और सहकर्मियों से भी येही आदत के वश हम मन ही मन दुखी रहते है औऱ जटिलताएं पाल लेते है। इस सारी कशमकश में सरल जीवन जीने की कला से ध्यान हट जाता है। और हम इच्छाओं के वश हो द्वेष दुर्बल क्षीण संकीर्ण आघात को मन में पाल लेते है। ये ही जीवन की जटिलता है। अब भगवान श्री कृष्ण के कर्म के ज्ञान को याद कीजये। बचपन से सुनते आये है "कर्म किये जा फल की इच्छा न रख अ इंसान"। और कर्म भी शुभ केवल। येही सरल जीवन का आधार है । इसे अपनाओ तो बाकी जटिलताएँ अपने आप कम होती जाएंगी।
जय हिंद।
****🙏🏾****✍🏼
शुभ रात्रि।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...