Skip to main content

शुभचिंतक।

💐🙏🏾********************✍🏼💐
हमारे जीवन में कुछ व्यक्ति विशेष का बड़ा महत्व होता है उन्हें हम अपना शुभ चिंतक मित्र कहते है।ये प्राय वो व्यक्ति होते हैं जो आप को  अपने नज़दीक समझते है और आप के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखते है। आप के खट्टे मीठे अनुभव आप को एक दूसरे की समझ पैदा करवाते है। दिमाग में बेहतर विचारों के साथ रिश्ता रखते है। उनमें लगाव होता है पर ऐंठन नही होती। उनके भीतर  लचकील मन आप को भावनात्मक फैलाव देता है। एक छतरी हर समय तैयार है उसका सुखद एहसास होता है। पैसा हर चीज़ का मकसद नही हो सकता ये आप शुभचिंतकों के माध्यम से आसानी से समझ सकते हो। आप का एक बुलावा ही काफी है। रिश्ता कोई कैसे बनेगा इसका आप को पता नही पर वक़्त कब आप को रिश्तों की डोर में बांध देगा ये आप के एहसास जरूर करा जायेगा । आप का रिश्ता एक शुद्ध स्वच्छ साफ आचरण की देन है। इसे आप को समझने की बेहतर जरूरत है। जो रिश्ता जितना साफ सुथरा होगा उसमे शुभेच्छा जितनी होगी आप की शुभचिन्ता भी उतनी या उससे ज्यादा होगी। एक प्रेम का तत्व आप के प्रति उदार भाव स्थापित करेगा। एक मजबूत डोर सा रचनात्मक बंधन होगा। आप की जरा से टीस का एहसास उन्हें आप के समीप ले आयेगा। और ये रिश्ते का मुकाम दोनों तरफ होगा। आप भी उतने ही सजग प्रेम और भूझ से इसे मजबूती प्रदान करेंगे। एक सफल आनंदित जीवन के लिए बहुतों की जरूरत नही होती पर कुछ की जरूरत अवश्य होती है। जो जीवन के हर उतार चढ़ाव में आप की प्रेरणा के स्रोत्र रहे और आप उनकी।ये बेहद जरूरी है। कोई जरूरी नही के अपने सगे ही आप के शुभचिंतक हो सकते है। दुनिया में जिससे आप के भाव मिले और एक दूसरे की समझ पैदा हो वो आप के शुभ चिंतक मित्र हो सकते है। ये आप को आंतरिक मजबूती देते है। आप कहीं दूर भी इन्हें अपने उतना ही पास पा सकते हैं जितना की आप जब आमने सामने हों। कुछ ऐसे शुभचिंतक मेरे जीवन में है। जिनसे में प्रभावित हूँ। जिनकी मैं दिल से कद्र करता हूँ।उनके प्रेम भाव को सलाम करता हूँ। उन सब को मेरा सादर नमन जिनके होने से में अपने दिल से मजबूत महफूज़ खुश आनन्दित महसूस करता हूँ। ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ इन सब के साथ जीवन के खूबसूरत पल लिये कुछ समय जरूर व्यतीत कर सकूं। कल मुझे अपनी एक परेशानी थी तो एक दोस्त शुभचिंतक ने पल में उसे हल कर दिया। एक कर्तव्य का एहसास मुझमे भी जगा दिया। और आज किसी मेरे अपने को टीस हुई तो मेरे शुभचिंतक एक फ़ोन  पे मेरे अपनो के साथ थे। ये ही ईश्वर तेरे द्वारा भेजे मेरे जीवन के तोहफ़े है। इन तोहफों को सलाम।
जय हिंद।
****🙏🏾****✍🏼
शुभ रात्रि।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...