Skip to main content

देहरादून ।

💐🙏🏾*******************✍🏼💐
आज देहरादून रहने का भाग्य और मौका बना। सुबह सैर करने का भी मौका मिला। देहरादून का मौसम बहुत सुहाना है। ना ज्यादा ठंड है ना गर्मी। पूरा दिन मौसम बेहतरीन है आज कल। सुबह नाश्ता भी यहां के एक अच्छे रेस्ट्रॉन्ट आनंदम में करने को मिला । छोले भटूरे तो अच्छे थे ही साथ ही छाछ भी बढ़िया थी। आटे के लडू स्वादिष्ट थे। कुछ समय पहले यहां से फेनिया ले के गया था। बहुत स्वाद और आनंद से खाई गयी। कहने का मतलब है एक अच्छी साफ सुथरी और हर मानकों पे अच्छी उतरने वाली दुकान है। कभी आप को मौका लगे तो जरूर आइये बल्लू पूरा चौक के पास ही दुकान है। राजपुर रोड पे भी रेस्ट्रॉन्ट है । जब भी मसूरी घूमने का मन हो और देहरादून रुकने का समय मिले तो यहां आ कर जाईये। घंटाघर चौक पे भी कुछ समय बिताइये। यहां एक बेकरी है सनराइज उसका पल्म केक और मिल्क रस बहुत बेहतरीन है घर ले कर जाईये। कुमार स्वीट की चॉकलेट बर्फी खाइये। एलोरा की बटर बाईट टॉफी का मजा लीजिये। देहरादून खाने और मौसम के हिसाब से बेहतरीन जगह है। साल भर मौसम अच्छा रहता है। सामने मसूरी धनौल्टी के पहाड़ों के दर्शन खूबसूरत हैं।देखने के लिये बेहतरीन स्थान आस पास ही मौजूद है । टपकेश्वर महादेव  सहस्त्रधारा  गुचीपानी गुफाएं राजाजी  राष्ट्रीय उद्यान राजपुर रोड शिखर फॉल क्लॉक टावर लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट चिड़या घर और भी बहुत कुछ। कुल मिला के एक दिन का पूरा मसाला देहरादून में है। एक दिन और रात व्यतीत कीजये आनंद आएगा। सप्ताहांत व्यतीत करने के लिए बेहतरीन जगह है। जो प्रकृति को पास से देखना चाहते हैं उनके लिए उत्तम स्थान। जो आराम करना चाहते है उनके लिए बेहतरीन स्थान। और जो खाने पीने के शौकीन उनके लिये मजेदार जगह। हर एक को अपनी पसंद की चीज़ मिल जायेगी। खरीदारी करने वालों को दुनिया के बेहतरीन ब्रांड उपलब्ध है। एक बेहतरीन पर्यटक स्थल भी है। बाकी उत्तराखंड की राजधानी तो है ही।साधन संसाधन सम्पन जगह है। जहाज़ रेल बस से पूर्ण रूप से सब जगह से जुड़ी हुई है। आज देहरादून के बारे में लिखने का मन हुआ तो थोड़ा लिख दिया। जब भी आप किसी को मौका मिले देहरादून जरूर घूमिये। पढ़ाई के भी बेहतर संस्थान है दून अकादमी मशहूर है। सेना का बड़ा कैंटोनमेंट है और प्रशिक्षण संस्थान भी। ONGC  का प्रधान कार्यालय है। वाडिया हिमालयन संस्थान है। वन अनुसंधान संस्थान जरूर घूम के आना चाहिये। सही मायनों में पूरी पैसा वसूल जगह। अच्छे होटलों की भरमार है। बेहतर महीने नवंबर से जनवरी । कोई प्रश्न मन में आये तो जरूर पूछिये। पूरी कोशिश की जायेगी उत्तर देने की।
जय हिंद।
****🙏🏾****✍🏼
शुभ रात्रि।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...