Skip to main content

अति और परहेज़।

🌹🙏🏼********************✍🏼🌹
परहेज़ जीवन में एक बहुत बड़ी चीज है और एक बड़ी उपलब्धि है। हम सब जानते है अति हर चीज़ की बुरी होती है। फिर भी जानकर असमझ बने रहते है। अति खाने की हो जिससे में ग्रस्त हूँ शरीर के तंत्र को वक़्त से पहले ही कमजोर कर देती है। अति शराब की हो वक़्त से पहले आप को भगवान से मिलाने की तैयारी करा देती है।अति शबाब की हो नाइलाज़ बीमारियों की दहलीज पे ली जाती है।अति सिगरेट पीने की या किसी भी तरह के धूम्रपान की हो फेफड़े गला सड़ा और जमा देती है।अति झूठ बोलने की हो समाज और अपने लोगो का विश्वास आप पे से उठा लेती है। अति सीधेपन की हो तो लोग आप को बार बार इस्तेमाल करने से बाज़ नही आते। अति से प्रकृति के स्रोतों का दोहन आप को प्रकृति के प्रकोप का भागी बना देता है। शुद्ध पानी का बेफिजूल बहाव आपको किसी वक़्त भी पानी के सूखे से रूबरू करा सकता है। खेती में रासायनिक अवयवों की बहुतायत धरती को ऊसर बना सकती है।आप को बीमारियों के द्वार पहुंचा सकती है। अति किसी को दिमागी रूप से परेशान करने की आपको उसके आक्रोश का भागी बना सकती है। बच्चों से अति की सख्ती रिश्तों में न भरने वाली दरार बना सकती है। वाहन को तेज चलाने की अति आप को कभी भी काल का ग्रास बना सकती है। बच्चों में चॉक्लेट खाने की अति उनके दांत खा सकती है।आराम की अति आप की काया स्थूल और तंत्र धीमा कर सकती है। टी वी मोबाइल लैपटॉप की स्क्रीन पे अति की नज़र गड़ाना आप की आंखों को महंगा पड़ सकता है।अति की खरीदारी की आदत आप को कर्जदार बना सकती है।अति की महत्वकांक्षा आप को बिना समझ अनजान गहराइयों में ले जा अकेला छोड़ देती है और बापसी का कोई रास्ता नही। अति की गाली गलौच आपका चरित्र आपत्तिजनक बना सकती है।अति कि हठधर्मिता आप से  आप के प्रिय लोगो को दूर कर सकती है। अति की बारिश अति की ठंड अति की गर्मी आपकी जान पे कभी भी कहर ढा सकती है। अति का मीठे का सेवन आप को मधुमेह के जकड़ में डाल सकता है।अति के घी का सेवन आप के हृदय की गति को थाम सकता है।अति के नमक का सेवन आप के रक्तचाप को बड़ा सकता है । अति का ध्वनि प्रदूषण आप के सुनने की शक्ति का ह्रास कर सकता है।अति का उत्साह कभी कभी आप को मुह के बल पटक सकता है।एक उम्र के बाद अति की नींद आप की कार्यक्षमता को गिरा सकती है आप में आत्मविश्वास कम कर सकती है।अति का आत्मविश्वास आप को कभी भी विपरीत प्रस्थिति में खड़ा कर सकता है।अति का आलस आप के लिए विपत्तियों के सिवा कुछ नही।"अति हर चीज़ की बुरी होती है "ये कहावत कहीं न कहीं हर आदमी व्यक्ति के जीवन में पूरी तरह प्रासंगिक है और हम इससे झूझते पाये जाते है।परहेज़ इसका एकमात्र उपाय है। इनसब और ऐसी बहुत सी और चीजों से परहेज़ आप को मानसिक शारीरिक सामाजिक आर्थिक पारिवारिक रूप से समृद्ध रखने में सक्षम है।बहुत पिटाई खा के सीख रहा हूँ और लिख रहा हूँ अपने को सुधर रहा हूँ।
जय हिंद।
****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...