Skip to main content

पानी।

🌹🙏🏼********************✍🏼🌹
पानी जल मनुष्य के जीवन में अत्यंत जरूरी और उपयोगी है। हमारे शरीर में हवा और पानी के माध्यम से शरीर को चलाने में जरूरी ऊर्जा का उत्सर्जन एक नयन्त्रित तरीके से होता है। इंसान के शरीर का तकरीबन साठ प्रतिशत हिस्सा पानी ही है।चाहे वो हमारा दिमाग हो लीवर हो गुर्दे हों दिल हो हड्डियां हो।सब में पानी अपनी उपयोगिता जाहिर करता है। पानी की आपके शरीर में प्रचुर मात्रा भी आपके स्वस्थ होने की पहचान है।आप की त्वचा की चमक में इसका बड़ा हाथ है। पानी अपने आप में प्राण वायु का अंश लिए हुए है।शुद्ध जल आपकी खान पान व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इससे ही सारे व्यंजन रोटी पकवान मिठाई सब बनाये जाते है।सोच के देखिये पानी सब कहीं इस्तेमाल हो रहा है। हमारे लिए हर दम नेमत समान है। वायु हमारे चारों और फैली है। कभी इसका आभास हम कर ही नही पाते जब तक ये कोई सुगंध दुर्गंध लिए न हो। सांसे चल रही है तो चल रही है इसी तरह पानी है हर चीज़ में मिलाया जाता है हर तर्ज से इससे पकाया जाता है नहाया जाता है पीया जाता है।अगर ये हमारे आस पास प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है तो कभी इसका संज्ञान लिया ही नही जाता। कारण भी हैं इकहत्तर प्रतिशत पृथ्वी का ऊपरी भाग पानी से भरा है।उसमें भी छियानवें प्रतिशत समुद्री खारा पानी और तकरीबन साढ़े तीन प्रतिशत केवल मीठा पीने वाला जल है। जिसका कभी संज्ञान नही लिया जाता और जिससे हमारी सारी शक सब्ज़ियां बनस्पतियाँ हमे प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है। ऐसी जल राशि पांच अरब दुनिया की जीवन दायनी बनी हुई है।मजे की बात है न प्रकृति ने मुनष्य की विज्ञान की समझ से पहले ही सब चीजों की उत्पत्ति कर ली थी। हम आज समझने की कोशिश में ही है।पानी में जिस रंग को घोलो वही ले लेता है। पानी अपनी शुद्ध स्तिथि में पूर्ण रूप से पारदर्शी है।पीने का पानी pH माप पे 7 से 8 वें स्थान पे है। सो अम्लीय नही है।दो महत्वपूर्ण तत्वों से इसका निर्माण हुआ है।हाइड्रोजन और ऑक्सीजन।हाइड्रोजन विनाश का साधन बन सकती है।ज्वलनशील है।ऑक्सीजन जीवन वाहक है।जलने में मदद कर सकती है। पानी दिखने में कोई रंग नही लिये है।मगर उसकी तह में जाने  से उसमे रची बसी ऊष्मा का आप को आभास हो जाएगा।पानी कितना जीवन दायनी है इसकी समझ आ जायेगी।येही पानी नदियों नालों झरनों में बहुत से जीवन अपने अंदर संजोय रहता है उनकी पूर्ति करता रहता है।हर जीवन इसका अलग रूप में भक्षण करता है और वो रूप उसी जीवन के अनुरूप होता है।मनुष्य की आदत बहुत खराब है।पानी के नए नए रूप कोला पैक्ड जूस तरह तरह के ऊर्जा पेय मदिरा सोडा इत्यादि के रूप में इसका सेवन करता पाया जाता है।इसकी रंगत को तो बदलता ही है इसकी सीरत भी बदल डालता है और अपनी जीभ के स्वाद से इसे धीमा जहर बना डालता है।पानी शुद्धता और जीवन का प्रतीक है।इसे संभल के इस्तेमाल करने में ही मानव जाति की भलाई है और इसे संभल कर ही उपयोग करें। जितना हो सके अपनी आने वाली पीढ़ियों को इसका ज्ञान दें। आज की दुनिया और कल लिखे जाने वाला आज का इतिहास इसका शुक्रगुजार रहेगा।
"जल ही जीवन है"।
जय हिंद।
****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...