Skip to main content

गरम गरम।

गरम गरम शब्द बहुत बार इस्तेमाल करते है हम।खाना लाओ गरम गरम।रोटी लाओ कड़क गरम।पकोड़ें दो गरम गरम।समोसे कैसे भाई है न गरम गरम।जलेबी क्या अभी बनाई गरम गरम।गुलाब जामुन गरम गरम। चाय पिलाओ गरम गरम।कॉफ़ी पियेंगे चलो आज गरम गरम।नई शादी हुई है तो दूध मिलेगा पीने को गरम गरम। मालपुए आये है गरम गरम।कसम से मुह मैं पानी आ रहा है।आज कल सर्दियां है तो दिल है गाजर का हलवा खाने का गरम गरम।मूंग दाल हलवा ओये मार सुटया खाना है गरम गरम।बेसन का हलवा सुड सुड पियो ते खाओ गरम गरम।जुकाम खांसी हो जाएगी नरम नरम ।मटर टिक्की आलू की टिक्की आह हा गरम गरम।कचौड़ी मसाले दार आलू की सब्ज़ी के साथ खाओ गरम गरम ।आलू गौभी मूली प्याज़ के  परांठे छको गरम गरम।शाकाहारी हूँ तो शाकाहार की ही कल्पना ही ज्यादा करूंगा।कुछ चीजें हर मौसम में ही गरम गरम अच्छी लगती है।सो जिक्र कर दिया।इंसान का शरीर भी जब तक गरम है तो स्वस्थ है और जीवित है। सब जानते है के ईसान के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्शियस होता है।आप इसको महसूस कर सकते हो।एक शरीर के सारे अंगों को समान्य कार्य करने के लिए इतना तापमान बना रहना चाहिए।इससे कम या ज्यादा दोनों खतरनाक हो सकता है।एक स्वस्थ शरीर इसकी संतुलन व्यवस्था जारी रखता है।ज्यादा गर्मी में पसीना पैदा कर देता है।शरीर भीग के सामान्य तापमान को बनाये रखता है। सर्दियों।में कपड़े और अलाव इसकी मदद करते है। असमानता होने पे  आप कंपकपी महसूस करते हो। शरीर सामान्य होने की कोशिश करता है। गर्मी की जरूरत आप को बनी रहती है।ये ऊर्जा का चक्र आपको पूरे जीवन काल घेरे रहता है। गरम गरम चीज़े इसलिए मुह में तो अच्छी लगती है।कान और आंख को भी अच्छी लगती है।गरम गरम खबरे सुनने का मजा अलग है। गरम गरम बहस टी वी चैनल पे देखने का लुत्फ अलग है। गरम गरम समाचार एक अलग ही आंदोलन छेड़े रहते है। राजनीति में गरम हलचल एक उत्सुकता का केंद्र सदैव है ही।आदमी गरम मुद्दे ढूंढता है बात के लिए औरतें गरम गरम अड़ोस पड़ोस कामवाली की खबरे चुगली और बातों की भूख शांत करने के लिए। गरम गरम मुँह कान और आंख को सदा भाता है। ये शरीर की संभाविक किर्या से  पूरा मेल खाता है।जीभ जरा संभल के गर्मी से व्यवहार करती है। अति गरम जीभ जला सकता है। ठीक गरम लुत्फ़ दिला सकता है। जीभ की अति गर्मी भी बहुत बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है। इसकी गर्मी का नियंत्रण भी आवश्यक है।हमारे।आपसी संबंधों में गर्मी का बड़ा महत्व है।जब किसी का हम गर्मजोशी ने स्वागत करते है तो संबंधों में मधुरता पैदा हो जाती है।हाथ गर्मी लिए हो तो बेहतर महसूस करते है।जफ्फी भी गर्मजोशी ले आती है। संबंधों की गर्माईश आप के रिश्ते में हर वक़्त मधुरता बनाये रखती है। गरम गरम हमारे जीवन का सबसे एहसास भरा रिश्ता भी होता है।मिलन की गर्मी एहसास की गर्मी को सदा जगाये रखती है।संबंध प्रगाढ़ होते है ।जैसे हम जितना ज्यादा दूध दाल को गरम कर पकाएंगे उसमे गाढ़ा पन बढ़ता जाता है।दूध खोया हो जाता है।और शुध हो स्वादिष्ट और महक लिए हो जाता है। इसलिए गर्मी संभविक है और आपसी संबंधों की महक के लिये बहुत जरूरी है।इसे हर हाल में नियंत्रित रखिये और गरम गरम चीजों का जीवन के हर पहलू से निकलता लुत्फ लीजिये। बहुत सालों की मेहनत आज रिश्तों की गर्मीे लिए गरम गरम आप के द्वार है।
जय हिंद।
****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...