Skip to main content

सरफ़रोश।

🌹🙏🏼********************✍🏼🌹
सरफ़रोश बड़ा दिलेरी का शब्द है।इसका मतलब बलिदान होना ;जान देने को तैयार; होना ;वीरता; आत्मबलि ;साहस; हिम्मत ; सिर कटाना। ये सब समानार्थी और एक जोश भरे शब्द है।जब भारत की आजादी की लड़ाई चल रही थी तो हर एक वीर येही कहता था।"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है"। एक जस्बा पैदा करता है ये शब्द।जोश भर देता है।दिमाग भी एक ही मंज़िल पाना चाहता है।एक एकाग्रता पा लेता है।और अपनी मंज़िल की तरफ दौड़ पड़ता है।भगत सिंह चंद्रशेखर आज़ाद  राजगुरु सहदेव सुभाषचंद्र बोस सब ही इसके लिये लालायित थे।न फांसी का डर न गोली का डर बस एक जनून था जो आज़दी कि राह पे ले जाने वाला था। वतनपरस्ती  चरम पे थी।गर्दन फांसी पे झूलने को तैयार थी।ऐसी सरफरोशी एक उम्र में बहुत आंदोलित करती है और होती है।कुछ भी कर गुजर सकती है।येही सही मायनों में आज़ादी का जोश होता है। हर समय हर वक़्त हर दौर कुछ न कुछ गुलामी लिये रहता है। वो अंग्रेज़ो की थी।आज सामाजिक ठेकेदारों की हो गयी है।जंजीरे किसी न किसी रूप में बेड़ियाँ बन के डली ही रहती है।नए भारत का विकास हो रहा है।दुनिया से कदम मिलाये जा रहे है। सोच में परिपक्वता कही कहीं दिखाई देने लगी है।फिर भी लोग इतिहास में ही जीने को राजी है आज की जरूरत नज़रअंदाज़ कर डालते है।हम आगे बढ़ना चाहते है।लोग पीछे ले जाने पे आमादा है।हम सर्व धर्म समभाव देखते है लोग जाति विशेष तक नीचे उतर आते है। बहुतों को 'हुकुम' कहलाना आज भी बहुत पसंद है।एक थाली में खाना आज भी कत्ल करा सकता है। छूना दूर की बात है।गरीब की अस्मत की आज भी कोई कीमत नही पहले भी नही थी।एक क़ौम के राज से आजादी एक सरफरोशी की तमन्ना ने दिलवाने में मदद कर दी।आज एक नई आज़ादी की जरूरत फिर आन पड़ी है।एक वीर की फिर इस मुल्क को जरूरत आन पड़ी है।जो इंसान को केवल इतना समझा सके कि हम सब केवल इंसान ही है।एक ही प्रजनन के तरीके से पैदा हो रहे है।कुछ एक जैसा ही खून रगों में दौड़ रहा है।येही हवा पानी शरीर के तंत्र को चलाये है।ये मिट्टी सब की सांझी है।मेघ इंसान देख के नही बरसते।हवा मजहब देख के नही बहती।नदियाँ हमारी जाति नही पहचानती।अन्न किसी के रंग रूप को नही जानता।ये पेड़ पौधे किसी से नफरत नही करते।ये फूल किसी विशेष को देख के नही मुरझाते।ये दूसरे जानवर हमे भी सिर्फ एक और जानवर ही समझते है।कितने भाग कर लिए है हमने अपने जबकि हम केवल एक मनुष्य है।भगवान ने सब मे सब अंग बराबर दिए है।जिनमे कुछ एक आधा कम है भी उसे हमने अपना लिया है ही।तो दोस्तो आज़ादी बहुत से शूरवीरों सर्फ़रोशों की वजह से हाथ लगी है।इसे यूं न जाया करो।चलो हम सब आज इसके उथान के लिए क्यों न एक नई सरफरोशी की तमन्ना पाल ले।क्यों न इस मूड समाज में एक अलख जगाने का जस्बा पैदा कर लें।उन सब को एक ललकार दें और फिर कहें " सरफरोशी की फिर तमन्ना आज हमारे दिल में है ओ नए समाज के ठेकेदारों देखना है दम कितना तुम्हारे बाजुए कातिल में  है"। ये नौजवानों में जस्बा आज भरना हम ने है।आज हमपे सब दुनिया की निगाहें पड़ गयी है।बस एक थोड़ा और जोर लगाना है हमे भी दुनिया में सबसे ऊपर आना है।
जय हिंद।
****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...