Skip to main content

अराजकता।

🌹🙏🏼********************✍🏼🌹
आज एक ही शब्द याद आ रहा है" अराजकता" । क्या अजीब सी मानसिकता है ये? क्यों घेर लेती है ये? क्या ये अच्छी भी हो सकती है?बहुत से अजीब अजीब से प्रश्न मन में रह रह कर बार बार आ रहे है।एक अजीब सा वैमनस्य फैल रहा है।ये एक माहौल है जहां दिमाग पे डर का कब्ज़ा होता है।ना कोई कानून न कोई अदालत न कोई राज सरकार को मानता है। अराजकता के अच्छे होने के इतिहास के पास कोई सुखद अनुभव नहीं है।क्रांतियाँ जहां जहां हुई लहू की नदियां वहीं।कुछ सभ्यताएं आज भी भयं की लड़ाई को अपने बने रहने का माध्यम बनाये हुए हैं। जब किसी भी समाज में प्रजनन बढ़ता जाता है और उनके जीवनयापन के साधन सिकुड़ते जाते है तो बहुत से दिमाग खाली घूमने लगते है।बड़ी पुरानी कहावत है " खाली दिमाग शैतान का घर"। जो खाली है काम नही है।आवारा गर्दी कर के समय बिता रहे है।ऐसों दिमागों को काबू करना आसान होता है। समाज में इनका कोई रुतबा होता नही। अपना वजूद को खो चुके होते है।और एक गुमें वजूद की तलाश गुंडे मवालियों नेताओं के यहां आ के कभी कभी खत्म होती है।आसान पैसा ऐश और ताक़त जो मृगया की भांति है दिमाग कब्जा लेती है।और आदमी खाली आदमी खाली दिमाग एक चलता फिरता दिमागी विन्ध्वंसक बम्ब बन जाता है।जिधर सड़क दिखा दी घोड़े की तरह आंख पे कवच लगाए भाग पड़ता है।डरे सहमे लोग बच्चे आदमी औरतें ऐसे लोगों की आंखों को भाने लगते है।तोड़ फोड़ आगजनी में मजा आने लगता है। नेता धर्मगुरु ऐसे निट्ठल्लों का अपने उल्लू सीधा करने में खूब इस्तेमाल करते है।एक डर का माहौल पैदा कर डालते है।आम आदमी जो सुबह से शाम मेहनत कर कुछ पल खुश रहना चाहता है उसकी जिंदगी हराम कर ये खुश होते है। कई तो इतने पागल हो जाते है अपना घर फूंक के ही तमाशा देखने लगते है।और अपने पे गर्व महसूस करते है।अगल बगल सब डर जाते है। एक अजीब सा डर का माहौल आम आदमी के दिलो दिमाग पे कब्ज़ा कर लेता है।जो सबसे हानिकारक है।ये अराजकता समाज में विद्वेष फेला देती है।कुछ खाली दिमागों को सदा के लिए गुंडा दबंग बना डालती है।दिमागों में जहर भर देती है।एक भटकाव के मैदान में खुला छोड़ देती है।रास्ता एक ही नज़र आता है लकम्पट मालिक।अराजकता के अच्छी होने के कतई कोई प्रमाण नही है।ये बुरी है।लोकतंत्र विरोधी।आम आदमी के चैन को लूटती।समाज के बेरोजगारों को अपराध के कुएं में धकेलती।एक बड़ी आधी अक्ल एकसेड़ी सोच बनाती।वैमनस्य फैलती ।देश तोड़ती सोच से ज्यादा कुछ नही है।अपने बच्चों को बचपन से ही उचित ज्ञान दिजीये। धर्म राजनीति के ठेकेदारों से घर के बजुर्गों महिलाओं बच्चों को दूर रखिये। ऐसों से दूर रहकर अपने धर्म का पालन करते देश के एक बेहतर नागरिक बने ऐसा संदेश धीरे धीरे दिमाग में डालते जाईये।येही इस देश की सबसे बड़ी सेवा होगी। पार्टियां आती जाती रहेंगी देश आगे बढ़ता रहेगा बशर्ते हम एक पहले खुद बेहतर नागरिक बने और अपनी भावी पीढ़ियों को बेहतर नागरिक होने के गुण सिखाएं।
जय हिंद।
****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...