🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹
ड्राइवर की नौकरी भी बहुत सख्त होती है।ड्राइवर सड़क का मल्लाह होता है।एक नींद की लहर आयी तो समझो कश्ती पलटी।आज सुबह एक शहर से अपने गन्तव्य के लिये बस पकड़ी। बस चल पड़ी।धुआंदार ड्राइवर।शहर में भी 90 की स्पीड।सवारी भरनी थी तो साथ क़ी बसों को पीछे छोड़ अपनी बस भर ली।वाह मुझे भी अच्छा लगा।और लगा समय पे गंतव्य पे पहुंचा देगा।शहर छोड़ते ही खुली सड़क पर बस हवा से बातें करने लगीं।क्या तो दूसरी बसें और क्या तो सडक पे दौड़ती दूसरी कारें भाई की बस सबसे आगे।मजा आ रहा था।कभी बस दायें से आगे कभी बायें से आगे ।कभी हम सीट पे दायें खिसकते कभी बायें।बस लहराती हवा से बातें कर रही थी।समय से पहुंचने का इत्मीनान था सहसा आंख लग गयी।कुछ देर बाद तेज़ ब्रेक लगी।एक झटके से आगे गये।एक ऑटो वाला बस के आगे अचानक आ गया था ऐसा लगा।हुआ कुछ नही।और बस दौड़ पड़ी ।इतने में मेरी नज़र ड्राइवर के सामने लगें शीशे पे पड़ी।इस शीशे से ड्राइवर पीछे बस में सवारियों पे नज़र रखता है।शीशे पे नज़र पड़ते ही मुझे अपनी दो बेहद खतरनाक सी यात्रा किं यादें ताज़ा हो आयी।ड्राइवर ऊंघते हुए बस चला रहा था।बस में लगभग 45 सवारियां तो थी ही।बस भी तेज भाग रही थी।ड्राइवर की आंख बंद होती और फिर खुलती।बस इस बीच कभी दायें भागती कभी बायें पर ड्राइवर के हाथ में नियंत्रण पूरा था।स्पीड कम नही हों रही थी। फिर वो आंख मलने लगा।बस दौड़ रही थी।फिर एक हरयाणवी स्टाइल में बीड़ी निकाली और चलती बस में सुलगा ली।लंबे लंबे कश मारे।मगर शरीर साथ नही दे रहा था।फिर अपनी सीट के पीछे लगी जाली को एक हाथ से पकड़ पूरी जोर से बदन को अंगड़ाई दिलवाई।एक हाथ स्टीयरिंग पे बरकरार था।थोडी सी चुस्ती आयी।मगर चार पांच मिनट बाद स्तिथि फिर वैसे ही।ड्राइवर के जिम्मे 45 जाने और ड्राइवर के नींद से लड़ाई मुझे देखते 40 किलोमीटर के लगभग हो गये।आंखों का मलना भी काम नही आया बीड़ी बेअसर हो गयी अंगड़ाई भी अब फेल थी अब पानी की बारी आई।इस बीच सबसे आगे वाली के
सीट पे बस का कंडक्टर बेठा था वो भी सो गया।बिल्कुल निश्चिंत जैसे कुछ हुआ ही नही और रोज़ का काम हो।में बोलना चाह रहा था पर शायद सही समय का इंतज़ार था।इस बीच ड्राइवर ने पानी की बोतल निकाली और स्टीयरिंग को टांग से रोका ।पानी हाथ में ले आंखें धोयी।बस फुल स्पीड पे भाग ही रही थी।झपकी में भी नज़र सडक से हटी नही इसलिए भी में शायद चुप था।थोड़ी देर पानी ने दम दिखाया।पर 10 15 किलोमीटर बाद झपकी फिर लगने को हुई।इतने में एक स्टॉप आ गया।कुछ सवारियां चड़ी कुछ उतरी।इतने में कुल्फी बेचने वाला चढ़ा बस में।एक कुल्फी ड्राइवर ने भी ले ली।कुल्फी वाले कि भी 7 8 कुल्फियां बिक गयी।गर्मी का मौसम है कुल्फी देख के मुह में पानी आ ही जाता है।80 किलोमीटर के झपकी भरे सफर का अंत कुल्फी ने कर दिया।और अगले 40 किलोमीटर बहुत अच्छे से सड़क पे ध्यान से गाड़ी चली।और इसके बाद चाय नाश्ते के लिए बस रुकी।मैंने कंडक्टर साहिब को बुला कर ड्राइवर साहिब की हालत समझा दी।कंडक्टर हंसते हुए बोला बस अब चाय पी के सब ठीक हो जायेगा।में भी बस से उतरा।पानी की बोतल लेने के लिए।सब जगह जितनी भी बडी ब्रांड के पानी की बोतल है वो 20 रुपया में मिलती है।मैन पार्ले एग्रो की बेले ब्रांड की बोतल ली।और दुकानदार को 50 का नोट दिया।बापिस 25 रुपया मिले।मैंने पांच और बापिस मांगे तो दुकानदार बोला जनाब बोतल पे एमआरपी 30 रुपया है मैन 25 ही लिए है।मैन पूछा कब से ये रेट है वो बोला एक महीने से। मैन कहा पानी तो हम रोज 20 रुपये में ही खरीदते है।बोला 25 की ही मिलेगी।मैने बोतल ले ली।और इंटरनेट पे पारले की वेब साइट खोली।वहां एमआरपी 19 रूपए लिखा था।खैर मैंने पारले में शिकायत डाल दी।और में आश्वस्त हूँ के ये मिली भगत का काम है और एक बड़ी लूट यात्रियों से की जा रही है।पारले के जबाब के इंतज़ार में हूँ।इसके बाद हरियाणा सरकार को लिखा जायेगा।हर कोई पैसे के लिये कुछ भी करेगा ।औरइतने में तरोताज़ा ड्राइवर साहिब ने कमान संभाल ली।कंडक्टर सही था।ड्राइवर की नींद गायब हो गयी थी।अगले तीन घंटे तूफानी ड्राइविंग का आनंद लिया।और अपने गंतव्य पे समय से बिना किसी को नुकसान पहुंचाए पहुंच गया।यात्रा सुखद रही और ड्राइवर की जिंदगी देख के परेशानी भी हुई।रात दिन भागते है और हमे समय से सुरक्षित हर हाल में गंतव्य तक ले जाते है।हरियाणा रोडवेज जिंदाबाद।चलो कुछ तूफानी सफर हो जाये और हरियाणा रोडवेज का मजा लिया जाये।
जय हिंद।
****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए ...
Comments
Post a Comment