Skip to main content

गुलाब के रंग आप के एहसासों के संग।

🌹🙏🏼❣❣❣🇮🇳❣❣❣✍🏼🌹
गुलाब मुझे बहुत भाते है ।आज परिवार के साथ कुछ पौधे लेने नर्सरी गया।वहां देसी गुलाब ढूंढे।बातों बातों में पता चला ये हमारी बिटिया को भी बहुत भाते है।गुलाब बहुत से रंगों में पाये जाते है।नये रंग ईजाद हो ही रहे है।चलो आज कुछ रंग के गुलाबों का मतलब या ये क्या कहते है बताया जाये....
 रेड रोज : अगर आप रेड रोज पसंद करते है तो इसका मतलब है आप बहुत रोमांटिक हैं।अपने प्यार को दर्शाने का बेहतर जरिया रेड रोज ही है। आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं और उसे इस बात का एहसास कराना चाहते हैं तो जरूर लाल गुलाब जरूर भेंट करें।
येलो रोज : यह गुलाब दोस्ती का चिन्ह माना जाता है। यदि आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो उसे पीला गुलाब दें। ये दोस्ती की शुरुआत करने के लिए अच्छाब माना जाता है। साथ ही ये खुशहाली लाता है और किसी को 'गेट वेल सून' कहने के लिए सबसे अच्छा तराका है।
व्हाइट रोज : व्हाइट रोज शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है। आप ने ब्राइड्स को सफेद गुलाब ले जाते हुये देखा होगा। ये प्रतीक है कि आप अगर आप अपने किसी प्रियजन को सॉरी कहना चाहते हैं तो वाइट रोज से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। अपने बेस्ट फ्रेंड को या नई दुल्हन को सफेद गुलाब दे सकते हैं।
पिंक रोज : पिंक रोज किसी की तारीफ और प्रशंसा के लिए दिया जाता है। वह आपका बेस्ट फ्रेंड, मंगेतर या कोई भी हो सकता है।
ग्रीन रोज : ग्रीन रोज सुख, संपत्ति, उपज का प्रतीक होता है। ये फूल आप उस करीबी को गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे आप जीवन में कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाना चाहते हैं।
ऑरेंज रोज : ऑरेंज रोज आपके मोह और उत्साह को दर्शाता है। इसलिए अपने जज्बात को एक्सप्रेस करने का यह भी एक अच्छा मीडियम बनता है।
ब्लैक रोज : काले रंग का गुलाब भी आपकी फिलिंग दिखाता है। यह गुलाब आपकी दुश्मनी को दर्शाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे अवॉइड करें।
ब्लू रोज : नीला गुलाब प्राकृतिक रूप से तैयार नहीं होता है। इसे बनाया जाता है। नीला रंग आप को शांति और सौम्यता प्रदान करता है।
बैंगनी रोज : बैंगनी गुलाब रॉयल्टी दर्शाता है। बैंगनी गुलाब के फूलब के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए। लैवेंडर गुलाब पहली नजर या आकर्षण पर प्यार का इजहार करने के लिए भी होता है। आप जिसे प्यार करते हैं और कह नहीं पा रहे हैं उसे बैंगनी रंग के गुलाब भेजीये वो आप की बात समझ जायेगी।
दोस्तो गुलाब भी जिंदगी के  फ़लसफ़े लिखता है।ना मानो तो इस्तेमाल कर के देखो।
जय हिंद।
****🙏🏼 ****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...