Skip to main content

मौजी मन।

🌹🙏🏼❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣✍🏼🌹
ये मन बड़ा मौजी है जहाँ देखो हसीन ख्वाब संजो लेता है।
मैं काबू में करने को होता हूँ ये फिर दूर भाग लेता है।
कभी इस डाल कभी उस डाल बस टिकाव नही लाता है।
मैं जंजीर डालने को होता हूँ ये ओझल होने लगता है।
इस पल खुश इस पल दुखी पता नही कब इसने किसी की सुनी।
यहां कुछ चाहने को होते है ये राह बदलने निकल पड़ता है।
अभी तो इसे गुस्सा था अरे अभी इसे प्यार आने को है।
न जाने कब इसका मूड बदलता लाख समझाने को है।
बेहिसाब प्रश्न उमड़ते जब उत्तर को होता नया प्रश्न खड़ा कर लेता।
मैं घुमा फिरा के ला इसे बैठाता ये फिर चलने को होता।
मैं इसे समझाने को होता ये मचल मचल जाता।
चंचल सी चिडया सा लगता कभी इस डाल कभी उस डाल फुदकता।
मैं सोचने लगता ये सोच में ही किधर कहीं और निकल जाता।
बहुत कोशिशें की इसे ज्ञान के रास्ते शांति की।
बस किसी को गुलाब देते ही फिर भटक जाता।
मैं इसे फिर घेर घार के बापिस लाता और ये पीछे दरवाजे बाहर हो लेता।
सोचा अब चल छोड़ो इसे क्या काबू करना मुझे कौन सा साधु बनना।
बस इतने में ये बहुत बहलता थोड़ा शांत नज़र आता।
फिर अचानक जोर से फुदकता नई डाल जा बैठता।
ये ही इसकी प्रवृत्ति है और में अबोध अज्ञानी बेअसर।
येही सोच सब छोड़ा इसपे बोला चल ले चल जिधर ले जाना तुझे।
अब न तेरी उड़ान को रोकू न तुझको टोकूं।
बस मन की तो सुन और मन की कर ले।
इतनी गफलतों के बाद इत्ता ही समझ आया इक तू ही तो है जो अपना है।
जय हिंद।
💫****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...