Skip to main content

जुएँ।

🌹🙏🏼❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣✍🏼🌹
ये जुएँ भी क्या चीज है।
बालों के जंगल की नाज़नीन है।
खून चूस चूस छुपी मस्कीन है।
पूरा सिर उनकी जबरदस्ती की मलकियत है।
बालों जहां देखो उनकी हो रही मस्ती है।
लीखें बना रही उनकी हस्ती है।
खूबसूरत बालों में सज रही उनकी बस्ती है।
सहेलियां सर टकराकर बाते जो कर रही है।
अपने को जो ज्यादा सुंदर बता रही है।
जुएँ उसे अपना टारगेट बना रही है।
पूछो न नई बस्तियां बस यहीं बसा रही है।
हाथों को भी नया काम मिल गया है।
खुजलाने से सिर को बहुत आराम मिल गया है।
मुफ्त में रक्त दान दिन सवेरे शाम हो चला है।
कुछ को ये आज और अभी  पता चला है।
के किसी का जीवन भी हमारें खून से चला है।
फिर जूँ लीखों से एक इंसानी युद्ध होता है।
अरे अरे देखो जिससे इंसान भी बन्दर हो चला है।
जहां तहां धूप सेकता जुएँ निकालने चला है।
फिर भी अपने आप को बन्दर से अलग करने पे तुला है।
चून सी जूँ ने दहशत का माहौल हो चला है।
नये तेल शैम्पू बाजार में हथियार बन रहे है।
मगर जूँ तो घने जंगल मे जा छुपे है।
अंत मे फिर हाथ ही काम आतें है।
छुपी जुओं को कहीं से भी ढूंढ  लाते है।
नाखूनों में रख इनके इंसानी बन्दर पटाखे बजाते है।
जिसको अपने खून से सींचा उसकी हत्या का जश्न मनाते है।
देखो फिर भी अपने आप को इंसान कहलाते है।
एक छोटी सी जूँ ने इंसानो को काम पे लगाया है।
कोई इसे निकाल रहा है कोई निकालने के उपाय ढूंढ रहा है।
बड़ी बड़ी रिसर्च कर नई तरकीबें बाजार में आयी है।
फिर भी जुएँ  मस्त हैं  रोज नई बस्ती बसाने में व्यस्त है।
इन्ही सब मे इंसान बन्दर हो रहे है।
जुएँ निकालने में जहां तहां व्यस्त हों रहे है।
सर्दियों की मीठी धूप मे हम भी इन नये बन्दरो का मजा ले रहे है।
आप भी लीजिये।
जय हिंद।
💫****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...