Skip to main content

मेरा तो।

🌹🙏🏼❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣✍🏼🌹
तेरी खुशियों के पैमाने बहुत से है।
मेरी खुशी तो तेरी इक हंसी ही बहुत।

तेरे लिये दुनिया के नज़राने बहुत है।
मेरा तो तेरा दीदार ही नज़राना बहुत ।

तेरे लिए दुनिया में हज़ार रिश्ते है।
मेरा रिश्ता तो इक तेरे से ही बहुत।

तेरे लिए दुनिया की सौ नेमतें है।
मेरी तो इक नेमत तू ही बहुत है।

तेरे लिये दुनिया मे फसाने बहुत है।
मेरी जिन्दगी का तू ही फसाना बहुत।

तेरी नज़र में दुनिया की सौ इबादते है।
मेरी इबादत तू ही इस दुनिया मे बहुत।

तेरे लिये तो  दुनिया के सौ मसले है।
मेरा तो तू ही इकलौता मसला बहुत।

तेरे दुनिया में बेशकीमती तोहफे बहुत।
मेरा तो बस तू ही इक तोहफा बहुत।

तेरे खेलने को दुनिया मे खिलोने बहुत।
मेरा तो तू ही एक खिलौना  बहुत।

तुझे क्या बताऊँ तेरे लिए तो दुनिया बहुत।
मेरी लिए तो तू ही बस मेरी दुनिया बहुत।

न कभी अपने को सोच पाया न समझ पाया।
जब पाया तो अपने को तुझमे ही डूबा पाया।

चाह कर भी दूर न हो सका तेरी परछाई और सायों से।
जब भी अपने को तलाशा तो तुझे ही सामने पाया।

जय हिंद।
💫****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹👍

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...