Skip to main content

कुछ लम्हे ये भी।

🌹🙏🏼❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣✍🏼🌹
कभी किसी शख्स की खुशी का कोई भी  पैमाना नही।
मिले तो एक मुस्कुराहट से मिल जाये न मिले तो  बेशकीमतीे भी बेकार।

न पूछो चाहतो से किस कदर ये इंसान लुटा है।
जिधर देखता है बस छला ही जाता है चला जाता है।

मुकद्दस बहुत से ख्वाब ये पाल लेता है हसरतों के।
न जाने कब चोट लगती हैंऔर ख्वाब टूट जाते है।

उम्मीद तो अपनो से होती है के नउम्मीद न करेंगे।
मगर हर बार नाउम्मीदी का सबब बस वही अपने होते है।

हम अपना समझ उनसे बेतकलुफ़ हों लेते है कभी कभी।
न जाने कब ये बेतकलुफी परेशानी की वजह हो जाती है उनकी।

हमारे इरादे तो उन्हें हंसाने के ही रहे आज तक।
मगर हर बार रोने की वजह हम ही बन जाते हैं।

शायद मेरे बोल ही मुझसे रूठ जाते है आजकल।
मेरी खुशी को भी कमबख्त आंसुओं में बदल जाते है।

फिर सोचता हूँ कोन है अपना जो हंस के सुन ले हर बात मेरी।
हंसे मुस्कुराये सोचा लानत भेजो ऐसी सोच पे किसे जरूरत है मेरी।

न पहले हम कभी अपने को सही समझ पाए।
आज पता चला ये नाकामियों का दौर बहुत लंबा रहा है।

हम फिर हंसे मुस्कुराये सोचा क्यों नाकामियों पे पछतायें।
जिंदगी घट रही है हर पल बीत रही है चल खुद से ही जरा मजाक करें और मुस्कुरायें।

जय हिंद।
🔥****🙏🏼****✍🏼
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...