Skip to main content

सास बहू ।

🌹🙏🏼❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣✍🏼🌹
सास बहू की लड़ाई जग में है छाई।
घर मे दो बर्तन होंगे तो बजेंगे ही भाई।
ब्राह्मणी सास की बहू घर मे दो अंडे ले आयी।
भाई दुहाई है दुहाई।
घर मे छिड़ गई जबरदस्त लड़ाई।
ऐ कुलच्छनी तू घर मे ये क्या ले आयी।
सारे धर्म कर्म मेरे तूने कर दिये नष्ट।
क्या अब करायेगी मेरी जग हसाई।
तेरे मैके वालों ने तुझे अक्ल न सिखाई।
दुहाई है दुहाई।
मैके वालों का नाम लेते वीरांगना मैदान में आई।
अब खुल के हो चली दबी लड़ाई।
सास तो सास बहू भी खाड़कू बन आयी।
दोनो ने जुबान की तलवारें लहराई।
टूट पड़ी एक दूजे पे होती जग हसाई।
अब न सास को न बहु को पड़ोस की खबर आई।
बस होने लगी सास बहू की जगत प्रसिद्ध लड़ाई।
मैके की लड़ी सास ने सुलगाई ताने के बम्बों की हुई बरसाई।
वाह पति बेटा बच्चे लेने लगे मजे की अंगड़ाई।
सास बहू की छिड़ चुकी थी जगत प्रसिद्ध लड़ाई।
घर मे फुल एंटरटेनमेंट का चैनल था चालू।
फ्री की सीरियस कॉमेडी शो था चालू।
शो था आधे घण्टे का बाबू आराम से बैठ के देखो।
इसकी कोई टिकट नही ये थी सब फ्री दिखाई।
मस्त शो हुआ ।
बिटिया के बालों जो अंडा लगना था ब्राह्मण कुल ने उसे लात लगाई।
अंत में सास सास ही रहेगी ये दर्शकों को समझ आयी।
बहु अभी भी मुखालते में है एक्सपीरियंस से बेखबर।
पका रही अगले एपिसोड की कहानी करने को भरपाई।
कूद कूद के मन मनोस रही जुबान को कोस रही करती तिखाई।
अगले वार की भूमिका बनाती जीभ को पैना कर रही भाई।
न खबर सास की धार भी पार्क में बैठ लग रही करने को लड़ाई।
अब सब शांत है दोनों की धार लगी है मिल बैठ खूब हंस हंस बाते कर रही है।
देखें  पहले कौन दर्शक बोर हो रहे है भाई।
दर्शक मंडल बेकरार है अगले एपिसोड का इंतज़ार है भाई।
हंसिये मत देखिये कह रहे है रोकिये अरे रोकिये ...देखिये निकल गयी न सुन जगत प्रसिद्ध सास बहू की लड़ाई।
जय हिंद।
💫****🙏🏼****✍🏼
सुप्रभात।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...