🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
दुनिया बड़ी कमाल करती है रोते पे हंसती है।
पिटते को दर्शक सी देखती है घायल से भागती है।
झगड़े को निपटाने से बचती है तमाशा देखती है।
जब तक अपने पे न पड़े कतराती सी जाती है।
दुनिया बड़ी कमाल करती है दूसरे की गुरबत पे हंसती है।
डूबते को और डुबाती है ऐसे रिश्तेदारी निभाती है।
कहीं नया कुछ उसपे दिख जाये तो ऐसा शोक मनाती है।
फांको की नौबत अगर आ जाये पूछने को न आती है।
दुनिया बड़ी कमाल की है जल्दी बेमतलब को भूल जाती है।
उनको काम पड़ा तो फ़क़ीरीं में भी हमे राजा फरमाती है।
आगे पीछे घूम पैर वो पड़ जाते थे दीन को वीर वो बनाती है।
घेरे से बाहर निकल कुछ दूर चल हम भी राजा कहलाते है।
दुनिया बड़ी कमाल की है फायदे में रिश्ते भी तोलती है।
तुम मन की करते रहो वो हिसाब लगा तुम्हे तोलती है।
अंदाज़े लगा लगा तुम्हारी टोही लेते तुम्हारी कीमत बोलती है।
अनजान बने तुम रिश्ते निभाते रहे उनके तराज़ू में तुलते है।
दुनिया बडी कमाल की है तुम गुड़ तो वो मक्खी कहलाती है।
गुड़ खत्म मक्खी गायब भीड़ में अकेले फिर हों जाते हो।
वासनाओ में उलझे तुम अपना समझ बढ़ें चले जाते हो।
एक मोड़ पे तृप्ति पश्चात जीवन मेला समाप्त अकेले प्रस्थान पाते हो।
जय हिंद।
****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹
Comments
Post a Comment