🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
नींद आती नही रात जाती नही मन भी बेचैन है।
दिल भी नादान है बड़ा बईमान है कुछ शैतान है।
कुछ बहका हुआ होश उड़ा हुआ रहनुमा भी है।
कुछ बेताब है कुछ इंतज़ार भी है कुछ परेशां भी है।
तभी मन मे ख्याल आते जाते मौज लेते रहे हम मुस्कुराते रहे।
दिल को दिल की आवाज़ दे दिल से सुनाते रहे।
वक़्त जाता रहा हम ख्यालों को यू ही बुलाते रहे।
क्या करें नींद आती नही रात जाती नही मन भी बेचैन है।
कुछ पुरानी सही बात बन के नई यादों में बस गयी।
सोच के ये ख्याल आते रहे हमे लुभाते रहे नींद दूर जाती गयी।
हमे भी मस्ती आने लगी मन को गुदगुदाने लगी छेड़छाड़ करने लगी।
फिर भी नींद आती नही रात जाती नही मन भी बेचैन है।
कुछ दुनिया को देख मन के धोखो कोे सेक हंसी आने लगी।
जिनको सोचा न था जिनकी जफाएँ थी मेहरबां क्रोध लाने लगी।
हम भी हो गये परेशां सोचा क्यों न सो जायें अब जरा।
फिर भी नींद आती नही रात जाती नही मन भी बेचैन है।
क्या सुनाये अब सो जाये सब शब भी लंबी है हमे बितानी है।
चलो एक बात और कहते है नींद तुमसे अब बेशक गुस्सा हो जाओ सब।
नींद की भी अपनी कहानी है ना आये तो सोचों में ले जानी है आ जाये तो सपनो की कहानी है।
फिलहाल तो नींद आती नही रात जाती नही मन भी बेचैन है।
जय हिंद।
💫🌟✨****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹
Comments
Post a Comment