🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
अच्छा चलो बताओ पाव भाजी आप को कैसी लगती है? आ गया न मुँह में पानी नाम सुन कर। मुझे भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है। पाव भाजी वाह यह
एक प्रमुख पश्चिम भारतीय नाश्ता हैं। महारष्ट्र में इस नाश्ते का काफी प्रचलन हैं खासकर के मुम्बई की पाव भाजी विश्व प्रसिद्ध है। पाव भाजी शब्द मराठी भाषा के पाव और भाजी से बना है। पाव एक प्रकार की डबल रोटी या बन होती है और भाजी कई सब्जिया जैसे टमाटर फूलगोभी शिमला मिर्च लोकी कदु आदि को मक्खन में पका कर बनाई जाती है। पाव शब्द की उत्पत्ती पुर्तगाली शब्द पाओ (pão) से मानी जाती है।वड़ा पाव की तरह पाव भाजी भी मुंबई की ही देन है। थोड़ा इस पे आज प्रकाश डालते है। आप को इस पे ज्यादा मसाला भी नही मिलेगा पड़ने को । सोचा मसाला इकठ्ठा कर थोडा अपनी बातों के स्वाद का तड़का लगा आप के सामने पेश कर दूं।तो सुनिए जरा।माना जाता है कि ब्रिटिश काल में जब मुंबई में कॉटन मिलें गुलजार हुआ करती थीं, उस समय पाव भाजी का ईजाद हुआ। उस दौरान कपास के भावों की जानकारी देर रात को टेलीग्राम के जरिए मिला करती थी। ऐसे में कपास के व्यापारियों और मजदूरों को देर रात तक मिलों में रुकना पड़ता था। लेकिन उस समय रात को खाना बड़ी मुश्किल से मिलता था । उसी दौरान खाना बेचने वाले एक स्थानीय वेंडर के दिमाग में एक आइडिया आया। दिन में अपने रेगुलर खाने से जो भी सामग्री जैसे आलू, टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियां बच जातीं, उन्हें मिक्स कर उसकी 'भाजी' बना देता और उसे रोटियों या चावल के साथ बेच देता। जब किसी-किसी दिन रोटियां या चावल नहीं बचते, तो वह भाजी को पाव के साथ परोस देता। जल्दी ही भाजी के साथ पाव का कॉम्बिनेशन लोगों की जुबान पर चढ़ता गया। धीरे-धीरे यह डिश आज की 'पाव भाजी' के तौर पर विकसित हो गई। आज यह हर जगह बड़े ही चाव से खाई जाती है। कुछ स्वादिष्ट खानों का इज़ाद कुछ ऐसी ही जरूरतों की वजह से हुआ।और ये पूरे विश्व भर में बहुत कम समय मे प्रसिद्ध भी हो गई।आज के भारतीय फ़ास्ट फ़ूड ऐसी ही जरूरतों की देन है।आज दोपहर में भोजन में स्वादिष्ट पाव भाजी खाई।और सोच लिया आज इसपे ही कुछ लिखा जाये।दोस्तों से सांझा किया जाये।आप भी पाव भाजी बनाइये और मन मे मुझे खिलाने के विचार हो तो तियागियेगा मत का है ना के हम का खाने पीने का बहुत ए सोक है।दावत पे बुलाइयेगा जरूर।
जय हिंद।
✨🌟💫****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है। हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है। मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है। आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...
Comments
Post a Comment