🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
वसंत ऋतु मेरी पसंदीदा ऋतुओं में से है।मौसम एकदम सुहाना और हवा की शीतलता तन को छूती मन को छू जाती है। पार्क में फूलों की बहार छा जाती है।भर भर फूल अपनी जवानी कह रहे है।कुछ कमजरत सुंदरता बर्दाश्त नही कर पाते और सुंदरता को लहूलुहान कर डालते है। खैर ऐसी दुनिया भरी पड़ी है। वसंत का लाभ उठाना सब के भाग्य में नही।टेसू के फूलों ने भी पहाड़ रंग दिये है।प्रकृति की अद्धभुत छटा बिखरी हुई है। आज वसंत के बारे में ही कुछ लिख दिया जाये।वडोदरा में मौसम बेहद सुहाना है।सुबह की शीतलता बरबस मन खींच आत्मविभोर हो उठा।पर्यावासी पक्षियों के जाने का समय हो गया है।नया जीवन अपनी पहली शिक्षा ले चुका है। अत्यंत खूबसूरत महौल जोहड़ में देखने को मिल रहा है। खैर अब मौसम पे भी सुन लीजिये।
वसंत उत्तर भारत तथा समीपवर्ती देशों की छह ऋतुओं में से एक ऋतु है, जो फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य इस क्षेत्र में अपना सौंदर्य बिखेरती है। ऐसा माना गया है कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी से वसंत ऋ। तु का आरंभ होता है।फाल्गुन और चैत्र मास वसंत ऋतु के माने गए हैं। फाल्गुन वर्ष का अंतिम मास है और चैत्र पहला। इस प्रकार हिंदू पंचांग के वर्ष का अंत और प्रारंभ वसंत में ही होता है। इस ऋतु के आने पर सर्दी कम हो जाती है, मौसम सुहावना हो जाता है, पेड़ों में नए पत्ते आने लगते हैं, आम के पेड़ बौरों से लद जाते हैं और खेत सरसों के फूलों से भरे पीले दिखाई देते हैं I मेरे घर मे आम के वृक्ष पे बौर आ गया है।अतः राग रंग और उत्सव मनाने के लिए यह ऋतु सर्वश्रेष्ठ मानी गई हैऔर इसे ऋतुराज कहा गया है।
वसंत ऋतु वर्ष की एक ऋतु है जिसमें वातावरण का तापमान प्रायः सुखद रहता है। हमारे देश में यह फरवरी से मार्च तक होती है। अन्य देशों में यह अलग समयों पर हो सकती है। इस ऋतु की विशेष्ता है मौसम का गरम होना, फूलो का खिलना, पौधो का हरा भरा होना और बर्फ का पिघलना। भारत का एक मुख्य त्योहार है होली जो वसन्त ऋतु में मनाया जाता है। यह एक संतुलित मौसम है। इस मौसम में चारो ओर हरियाली होती है। पेडो पर नये पत्ते उग्ते है।
'पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत को कामदेव का पुत्र कहा गया है। कवि देव ने वसंत ऋतु का वर्णन करते हुए कहा है कि रूप व सौंदर्य के देवता कामदेव के घर पुत्रोत्पत्ति का समाचार पाते ही प्रकृति झूम उठती है, पेड़ उसके लिए नव पल्लव का पालना डालते है, फूल वस्त्र पहनाते हैं पवन झुलाती है और कोयल उसे गीत सुनाकर बहलाती है।भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है ऋतुओं में मैं वसंत हूँ।वसंत ऋतु में वसंत पंचमी महाशिवरात्रि तथा होली पर्व मनाए जाते हैं। भारतीय संगीत साहित्य और कला में इसे महत्वपूर्ण स्थान है। संगीत में एक विशेष राग वसंत के नाम पर बनाया गया है जिसे राग वसंत कहते हैं। वसंत राग पर चित्र भी बनाए गए हैं।कुल मिला के सबसे उत्तम बेहतरीन मौसम आ लुत्फ पूरा लिया जा सकता है।वसंत गाया भी जा सकता है।घूमा भी जा सकता है।चलिये बसंत का आनंद उठायें और रंगों से लबरेज महीने में कुछ बसंती हो जायें।
जय हिंद।
🌟💫✨****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है। हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है। मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है। आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...
Comments
Post a Comment