Skip to main content

तृप्ति।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
तृप्ति बहुत सुंदर शब्द है और आभास भी। जब किसी भी चीज से आप की संतुष्टि हो जाये और अधिक लेने का प्रयास खत्म हो जाये और मन प्रसन्न तो समझो आप ने तृप्ति का आभास पा लिया।मैं जरा पेटू हूँ तो आप मेरी तृप्ति तो समझ ही सकते है। आज ऐसे ही परिवार के साथ बाहर जा कर भोजन करने का संयोग बना।आते आते धर्मपत्नी ने बोला आनंद आया।मेरा प्रश्न गया के तृप्ति हुई।तो मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखा तो स्तिथि स्पष्ट हो गयी।आज का दिन अच्छा हुआ।तृप्ति शब्द आप को खास आभास देता है। शाब्दिक अर्थ इस प्रकार है तृप्त हो जाने की अवस्था या भाव , पेट भर खाने की अवस्था या भाव आवश्यकता अथवा इच्छा की पूर्ति हो जाने पर होनेवाली मानसिक शान्ति या मिलनेवाला आनंद। ये तृप्ति भाव है। मैं छोटा था । हम दिल्ली में रहा करते थे। पिता जी की पोस्टिंग यमुनानगर से दिल्ली हुई। तो यमुनानगर से दिल्ली फैक्ट्री की डाक आया करती थी। एक सज्जन उनका नाम मैं भूल गया डाक लेकर आते थे। यमुनानगर में उनसे जानकारी अच्छी थी। तो एक बार पिता जी के साथ घर पे खाना खाने आये। कुछ कुछ मुझे याद है वे उत्तराखंडी थे। माता जी ने खाना बनाया।उन्होंने जमीन पे बैठ कर प्रसनता के संग खाया। मैं सब देख रहा था। जब उन्होंने भर पेट खा लिया और खाना पूर्ण होने पे हाथ साफ कर बहुत प्रेम भाव से कहा हे नारायण आनंद आनंद आनंद तृप्त हुए। तीन बार आनंद बहुत खुश चेहरे से कहा।ये शब्द मुझे आज भी ऐसे ही याद है।उनका नाम मैं भूल गया।वो तृप्ति वश आनंद का भाव शब्दो मे आ गया। भोजन से तृप्ति का वो प्रसंग मुझे बहुत कुछ सीखा गया। जो थाली में मिला उसका पूर्ण आनंद और फिर खिलाने वाले का धन्यवाद।इस शब्द का सही मतलब समझा। आत्मिक संतोष को समझा। मुझे बेहद प्रसनता हुई।ये सब देख कर। उस क्षण के बाद कई बार ये शब्द को जानने का यत्न करता रहा। उम्र के साथ साथ ज्ञान वर्धन होता गया।खाने के भाव से तृप्ती की यात्रा शुरू हुई। खाना तो इस पेटू का जारी है मग़र तृप्ति का भाव हर कार्य के अनुरूप आनंद के सीमा में पहुंचने लगा। किसी ने जो भी मेरे लिये थोड़ा कम ज्यादा पूरक या अनपुरक प्रेम भाव से किया मैंने उसमे तृप्ति का आभास पहले पहल ढूंढना शुरू किया अब सब आनंद में ही रहता है। क्या है ना इस शब्द के आने से पहले नारायण आये फिर आनंद आया फिर तृप्ति हुई।इतना सा ज्ञान मेरे जीवन को किसी के भी प्रति आनंद में बदलने के लिए काफी था।अब जो मिलता है प्रभु इच्छा जो भोग किसी भी रूप में होता है पूर्ति के भाव स्वतः आ जाता है।पूर्ति के पश्चात मन कृतज्ञ हो संतुष्टि से तृप्ति की सीमा में आनंद के भाव पे बढ़ जाता है।तृप्ति में आनंद का पूरा या यूं कहें सम्पूर्ण भाव छिपा है।इसे ढूंढने पे ये आप के आस पास अपनी जगह बना लेता है। ईश्वर का नाम ले आप के मनभाव को हर रूप में पूर्णता का भाव दे तृप्त कर देता है।बाकी आप अपने कर्म में लगे रहे। जो कम ज्यादा मिले उसमे अपनी पूर्णता देखें और आनंद में रहें। हर कार्य पूर्ण होने पे अपने को तृप्त कह कर इसका आनंद स्वतः ले। और ये आप को भीतरी शांति भी प्रदान करेगा।कर्म का हर फल अच्छा लगने लगेगा। आज एक वाक्य याद आया सोचा आप सब साँझा कर लूं।
जय हिंद।
✨💫🌟****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...