Skip to main content

कुछ तो हम सोच रहे।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
कुछ तो हम भी सोच रहे है सोचते सोचते लिख रहे है।
कुछ दिन कैसा बीता अपने आप से बतिया रहे है।
रोज एक नई तस्वीर गढ़ते है और एक नई राह सोचते है।
विचारों के भार से लदी सोच बदलने की नाकाम कोशिश करते है।
पल पल दिमाग चंचलता की हर हद पार करता जाता है।
हम भी इसे नादान समझ विचारों के फंदे बांध लौटा लाते है।
ये रोज नई उड़ाने भरता जाता हम भी थोड़ा घूम आते हैं।
कुछ समय पश्चात आनंद के बाद इसे पट्टी पे उतार ही लाते है।
विचारों का क्या है टी वी देखते देखते टी वी के हो जाते है।
एफ एम सुनते रेडियो से दिल लगा रेडियो बाबू ही हो जाते है।
सत्संग में गलती से पहुंच जाते तो ये बेहद धार्मिक हो जाते है।
दोस्तो के बीच बहुत बदमाश बेगैरत बेतकलुफ बन जाते है।
अखबार पढ़ते पढ़ते नाहक ही नए विचार उमड़ घुमड़ आते है।
माहौल देख के दिमाग भी दिल से बहुत तफरी पे उतर आता है।
गूढ़ ज्ञान से संचित फिर मर्यादित विचार बाहर आता है।
हम गलती करते करते गलत सोच से फिर बापिस होते है।
वृहित विचारों से फिर इनका  एक नया द्वंद होता है।
यहां संकलित शुद्ध विचार हर बार इन्हें हराते है और हम जीत जाते है।
इसलिए कुछ तो हम भी सोच रहे है सोचते सोचते लिख रहे है।
कुछ दिन कैसा आज बीता अपने आप से बतिया रहे है।
रोज एक नई तस्वीर गढ़ते है और एक नई राह सही खोज रहे है।
जय हिंद।
💫🌟✨****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...