Skip to main content

इशारा।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
इशारा अगर तुम समझो बात बहुत छोटी है।
आंखों में सब जो लिखा है जरा तुम पढ़ लो।
जस्बात जो छलकते है जरा उन्हें भी भर लो।
यहां आंखें भी बोलती है जरा इन्हें भी सुन लो।
कभी मन भी अपने अपने करीब ले आओ और पढ़ लो।
मुश्किल में दिल तो बहुत है लगे तो संभाल लो।
कभी वक़्त सख्त बहुत होता है साथ ही दे दो।
दुनिया तो बेमानी है हो सके अपना मान दे दो।
हर और जरूरते है सोच कर कुछ कम कर लो।
मेरे अपने बहुत है कुछ उनकी खुशी से खुश हो लो।
साधना अभी बहुत लंबी है जीवन संग साथ दे दो।
प्रेरणा मेरी शांति मैं है कुछ देर ही सही पर दे दो।
जीवन के रंगों में हो सको तो मेरे रंग तुम पड़ लो।
जो तस्सली मिल सके मेरे रंगों से शेष भर ले लो।
आध्यत्म की मुझे तलाश है कुछ दूर साथ दे दो।
मन के सांचे में ढलती जिंदगी है मन मूरत दे दो।
क्रोध से धधकती जवाला संग मुझे मुक्ति दे दो।
बहुत बेचारगी सी जिंदगी लगती है सहारा दे दो।
इशारा अगर तुम समझो बात बहुत छोटी है।
आंखों में सब जो लिखा है जरा तुम पढ़ लो।
जय हिंद।
🌟💫✨****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...