🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
विश्वास जीवन मे बहुत बड़ी चीज़ है जिसे मिल जाये विश्वजीत है।
हम साधारण है दिल के सच्चे है इसलिए विश्वास देते है और जीतेे है।
जहां विश्वास है वहां सच्चाई की अलख जगी है सब की जिंदगी बेहतर दिखी है।
विश्वास में प्रेरणा भी है विश्वास में खुदाई भी है विश्वास में सचाई भी है।
विश्वास में रिश्तों की गेहराई भी है इससे रिश्तों की मजबूती भी है।
विश्वास में प्रेम भी पनप रहा है और हर और प्रेम बढ़ बंध रहा है।
विश्वास में खुदा भी बसा है विश्वास में खुदाई भी बसी और जगी है।
विश्वास में अंतरात्मा का भी वास है जो सच भी है जो शाश्वत भी है।
विश्वास अनेक धोखो से मुक्ति भी है और अनिश्चतता का अंत भी है।
विश्वास श्रद्धा भी है विश्वास भक्ति भी है विश्वास योग सी साधना भी है।
विश्वास में एकाग्रता भी है विश्वास में स्पष्टता भी है विश्वास में पूर्णता भी है।
विश्वास में समाधान भी है विश्वास के ज्ञान भी है विश्वास रिश्तों का मूल भी है।
हे ईश्वर मुझमे इंसान होने का विश्वास जगा दे के मैं कभी हैवान न बन पाऊं।
जिस रिश्ते में जाऊं वहां विश्वास के भंडार से प्रेम प्रसन्नता ज्ञान अपनत्व पाऊं।
जय हिंद।
✨💫🌟****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है। हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है। मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है। आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...
Wah wah, it's simply great
ReplyDelete