🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
ये दुनिया है बाबू बड़ी खिलाड़ी रोज मुझसे खेलती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत चतुर रोज मुझसे चतुराई करती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत मतलबी सारे मतलब साधती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत घमंडी रोज मैं मैं करती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत पाखंडी रोज नित नये स्वांग रचती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत दोगली बोलती कुछ करती कुछ है।
ये दुनिया है बाबू बहुत दिखावटी नित नया रूप धरती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत शक्की हर बात में खोट ढूंढती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत नोटंकी नित नए खेल दिखती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत सर्कसी नित नए करतब दिखाती है।
ये दुनिया है बाबू बहुत छली रोज रात दिन जी भर छलती है।
ये दुनिया है बाबू पैसे दी पुत्र हर वक़्त पैसा पैसा करदी है
ये दुनिया है बाबू लड़ाई की हर काल मे ये युद्ध रत रहती है।
ये दुनिया है बाबू कब्जो की हर वक़्त एक ललक लगी रहती है।
ये दुनिया है बाबू लालच की हर और कुछ घूरती सी देखतीें है।
ये दुनिया है बाबू सत्ताधारियों की अधिकारियों की जहां ताक़त दिखती रहती है।
ये दुनिया है बाबू भोगियों संभोगिओं की हर और ललक सी लगी रहती है।
ये दुनिया है बाबू फ्रेबो की हर और झूठ की बुनियाद पड़ी दिखती है।
ये दुनिया है बाबू बहुरंगी अनंत रंगों से बनी सजी।संवरी है ।
ये दुनिया है बाबू रिश्तों की कायल हर और रिश्तेदारी भरी है।
ये दुनिया है बाबू बेहरुपीये सी न जाने कौन सा रूप कब धरी है।
ये दुनिया है बाबू बड़ा रंग मंच न जाने कब से नाटक किये ये चली है।
मैं हूँ इसकी कठपुतली न जाने कब से इसकी उंगलियों पे चला हूँ?
जय हिंद।
💫🌟✨****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है। हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है। मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है। आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...
Good
ReplyDelete