Skip to main content

मार्का।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का जमाना है बड़े बड़े मार्के बाजार में है भाई।
जो कल बड़े थे आज हाशिये पे है जो आज बड़े है कल वहां होंगे भाई।
एक योग सीखा के निरोग होना बताके दवाईयां बेच गया भाई।
फिर उसे एक और बाजार की याद आयी आटा तेल भी बेच चुना लगा गया भाई।
पहले साधु फिर योगी अब दाढ़ी वाला व्योपारी हो गया भाई।
क्या मार्का बाजार में चमकाया है ऋषि तो अमर हो गया भाई।
इधर देखो इसी दौर में भूख हड़ताल की भी पोल खुल गयी भाई।
राजधानी में जो आंधी फ़र्ज़ी पत्रकारों ने चलाई आज जा के खत्म हुई भाई।
इतने में एक गुजराती त्यागी राजनीति में नया व्योपारी बन आया भाई।
जिसको ले खूब कोसता था आज उसमे ही रच बस गया है भाई।
राजनीति की कंपनी को नया मार्का मिल गया दशकों बाद भाई।
शाहों ने सोचा चलो अब इस मार्के को परमानेंट कर दे भाई।
सब सामाजिक व्यवस्थाओं पे नया मार्का भारी पड़ गया भाई।
एक जुमले से जग ठगा अब तो काशी भी नही बची भाई।
अब पुरानी थकी कंपनी का हाल भी सुन लो भाई।
मार्का पुराना सोच पुरानी थकी सी कंपनी बन गयी है भाई।
नई सोच नया जोश सालों पहले ही खो गया बीमार कंपनी है मेरे भाई।
एक खोटा सिक्का बचा है उसपे नाज़ करते पार्टी डुबाते बढ़ऊ सब भाई।
नया जमाना नई सोच नई उम्मीद ढूंढती है जनता देखो भाई।
जब कोई न मिला तो जो सबसे अच्छा मार्का उसको वोट डालो भाई।
कंपनिया तो और भी बहुत है मगर अपने छोटे बिसनेस से खुश है भाई।
कुल मिला के पप्पू और फेकू नामक दो मार्को में ही ठनी है मेरे भाई।
कुल मिला के इन दोनों के सिवा कोई और नज़र न आता मेरे भाई।
चल कुछ देर बैठते है सोचते है और अगर न समझ आये तो नोटा दबाते है भाई।
जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का जमाना है बड़े बड़े मार्के मैदान में है भाई।
जो कल बड़े थे आज हाशिये पे है जो आज बड़े है कल वहां होंगे भाई।
जय हिंद।
💫🌟✨****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...