🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
प्रभात की अमृत बेला में शुद्धता का वास है।
वैशाख मास की प्रभात बेला में शीतलता का आभास है।
सूर्य देव ने भी आंखें खोली हैं हर और पक्षियों का कलरव है।
जीवन ने एक और नवदिवस को आगमन पे बधाई दी है।
आकाश पे एक छोर पे लालिमा ने सुंदर रंग बिखेरे है।
प्रकृति ने आकाश को सुंदरता से परिपूर्ण कर दिया है।
अमृत बेला में उठ आने वालों को खुश कर दिया है।
मंद मंद बेहती शीतल वायु ने तन मन को प्रफुलित करती प्रसनता बिखेरी है।
हर और कुछ वाशिंदे इस बेला का लुत्फ लेने को बेताब है।
कुछ करते योग कुछ साधते अपने रोग कुछ रखते अपने को निरोग है।
तभी तालियाँ गूंजती है रक्त संचार बढ़ाती है धुन बढिया लगाती है।
इतने में ॐ ॐ ॐ के स्वर सुनाई देते है ध्यान की मुद्रा में प्राणी दिखाई देते हैं।
हर और ऊर्जा का संचार है कुछ लोग दौड़ लगाते दीखते है।
अरे बजुर्गो ने तो सैर को मस्तानी बना दिया है कुछ हंसी ठट्टा लगा दिया है।
प्रभात को शुभ कर उसे सबके लिए सुप्रभात बना दिया है।
अमृत बेला में निकले हम इसे आपसे सुप्रभात कह शुरू किया है।
जय हिंद।
*****🙏****✍
सुप्रभात।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है। हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है। मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है। आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...
Suprabhat
ReplyDelete