Skip to main content

भानुमति का कुनबा।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
राजनीति का सबसे गर्म दौर चालू है।विपक्ष पे कटाक्ष का दौर अपने अंत पे है।एक कहावत बड़ी चरित्रार्थ हो रही है।कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा। इस कहावत का भी अपना इतिहास है।जो महाभारत की कथा से जुडा है।इसी पे पढ़ा सोचा आप से सांझा कर लूं।लीजिये आप के समक्ष। दुर्योधन के पत्नी के बारे में आज आपको बताते है । दुर्योधन की पत्नी भानुमती थी ।भानुमति महाभारत की पात्र थी। इन्ही पर ये कहावत बनी है कंही की ईंट कंही का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा!भानुमति काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थी, राजा ने इनके लिए विवाह का स्वयंवर रखा। स्वयंवर में शिशुपाल, जरासंध, रुक्मी, वक्र और दुर्योधन -कर्ण समेत कई राजा आमंत्रित थे।जब भानुमति हाथ में माला लिये अपनी दासियों और अंगरक्षकों के साथ दरबार में आई तो दुर्योधन की उसे देख बांछे खिल उठी।भानुमति दुर्योधन  के सामने आके रुकी और रुक कर फिर आगे बढ़ गई, ये बात दुर्योधन को हजम नहीं हुई और वो भानुमति की तरफ लपका और वरमाला जबरदस्ती अपने गले में डाल ली, इस बात पर विरोध हुआ तो दुर्योधन ने सब योद्धाओ से कर्ण से युद्ध की चुनौती दी जिसमे कर्ण ने सभी को परास्त कर दिया। मग़र कर्ण का जरासंध से जबरदस्त युद्द हुआ।जरासंध ने दुर्योधन की बीवी भानुमति के स्वयंवर में भी भाग लिया और जब दुर्योधन जबरन भानुमति को अपनी पत्नी बनाना चाह रहा था तब जरासंध और कर्ण में 21 दिन युद्ध चला जिसमे कर्ण जीता और पुरस्कार में उसने कर्ण को मालिनी का राज्य दे दिया।ये जरासंध की सबसे बड़ी पहली हार थी।भानुमति को हस्तिनापुर ले आने के बाद दुर्योधन ने उसे ये कह के सही ठहराया की भीष्म पितामह भी अपने सौतेले भाइयो के लिए अम्बा अम्बिका और अम्बालिका का हरणं कर के यहां लेकर आये थे।इस बात से भानुमति भी मान गई और दोनों ने विवाह कर लिया।इनके दो संतान हुई पुत्र लक्ष्मण था जिसे अभिमन्यु ने युद्ध में मारा और पुत्री लक्ष्मणा जिसका विवाह कृष्ण के जाम्वन्ति से जन्मे पुत्र साम्ब से विवाह हुआ।इसी लिए कहावत बनी की भानुमति ने दुर्योधन को पति चुना नहीं दुर्योधन ने जबरदस्ती की शादी।अपने दम पर नहीं कर्ण के दम पर किया भानुमति का हरण, बेटी लक्ष्मणा को कृष्ण पुत्र साम्ब भगा ले गया और इस प्रकार की विस्मृतियो के कारण ये कहावत चरिर्तार्थ होती है।
आपको बता दे की दुर्योधन भानुमति पर बेहद विश्वास करता था, और जब एक बार भानुमति और कर्ण शतरंज खेल रहे थे और भानुमति हार रही थी तो कर्ण प्रसन्न था, तभी इतने में दुर्योधन के आने की आहाट हुई तो भानुमति सहसा ही खेल छोड़ के उठने लगी तो कर्ण को लगा की वो हार के डर से  भाग रही है।इस कारण उसने उनका अंचल झपटा, एवं अचानक ही किये गई इस हरकत से भानुमति का अंचल फट गया और उसके सारे मोती भी वंही बिखर गए। ऐसा हुआ ही था की कर्ण को भी दुर्योधन  आता हुआ दिखाई दिया और दोनों शर्म से मरे जा रहे थे उन्हें डर सत्ता रहा था की अब दुर्योधन क्या समझेगा?लेकिन जब दुर्योधन पास आया तो दोनों उससे आँख नहीं मिला पा रहे थे, तब दुर्योधन ने हंस के कहा की मोती बिखरे रहने दोगे या मैं तुम्हारी मदद करू मोती समेटने में?ये बात तो दुर्योधन के चरित्र में चार चाँद लगाती है की वो अपने परम मित्र कर्ण और अपनी जबरदस्ती शादी की हुई पत्नी पर कितना विश्वास करता था।
एक बात और भानुमति बेहद ही सुन्दर आकर्षक तेज बुद्धि और शरीर से काफी ताकतवर थी, और गंधारी ने सती पर्व में बताया है की भानुमति दुर्योधन से खेल खेल में ही खुश्ती करती थी और उसमे दुर्योधन उससे कई बार हार भी जाता था। और भी कथाएं इससे जुड़ी है।पर आप मकसद भानुमति को अवगत कराने का था।अगर पूरा हुआ हो तो खुशी होगी।
जय हिंद।
✨🌟💫****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...