Skip to main content

ये प्रेम।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
ये प्रेम बहुत खास है इसकी ही आस है।
ये प्रेम बहुत खास है ये मांगे एहसास है।
ये प्रेम बहुत खास है ये तो मांगे त्याग है।
ये प्रेम बहुत खास है देना ही देना बात है।

ये प्रेम ही की बात है के तेरा मेरा साथ है।
ये प्रेम ही की बात है मरना जीना साथ है।
ये प्रेम ही की बात है रूठ मनाना साथ है।
ये प्रेम ही की बात है चलना साथ साथ है।

ये प्रेम हुआ तो समझा पूर्ण समर्पण हुआ।
ये प्रेम हुआ तो समझा पूर्ण से लगाव हुआ।
ये प्रेम हुआ तो समझा पूर्ण स्वीकार हुआ।
ये प्रेम हुआ तो समझा पूर्ण सज्जित हुआ।

ये प्रेम है तो सब पूर्ण रूप में स्वीकार है।
ये प्रेम है तो सब बिना शर्त कहे माफ है।
ये प्रेम है तो मुझमे तेरा रहा सदा वास है।
ये प्रेम है तो कोई प्रश्न नही तू मेरी श्वास है।

प्रेम तुझे क्या जानू तेरा होना मेरी आस है।
तू है तो सब है तू है तो मुझमे भी प्यास है।
पूरा करदे मुझे हर वक़्त तेरा ही एहसास है।
प्रेम तुझे क्या कहूं तेरा सदा मुझमे वास है।

जय हिंद।
✨💫🌟****🙏****✍
शुभ रात्रि।
❣❣❣❣❣🌹❣❣❣❣❣

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...