🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
काहे मन पे इतना कुछ लगाते हो।
काहे किसी के लिये दिल जलाते हो।
काहे किसी से उम्मीद लगाते हो।
काहे किसी को दिल की सुनाते हो।
कौन है जो तुम्हें कभी सुनेगा?
कौन है जो तुम्हारी परवाह करेगा?
कौन है जो तेरे संग तेरा हो चलेगा?
कौन है जो तेरी राह तेरे लिये तकेगा?
प्रश्नों से झूंझ रहा था मन बैरागी है।
काम से निकला था दिमाग कहीं और चला है।
मन रह रह मुझपे ही गजब ढा रहा है।
मुझे ही इन सबका कारण बता रहा है।
सोच भी बहुत गहरी हो चुकी थी।
कहीं तो कुछ गलत हो रहा था।
मैं भी गलत जगह शायद हाथ मार रहा था।
अपनी सोच पे क्रोध आ रहा था।
इतने में फिर कुछ मन शांत हुआ।
अपना दिल मुश्किल से काबू हुआ।
वैरागी मन बोला "संसार माया है"।
जो ईश्वर की भी समझ मे कभी न आया है।
रिश्ते मतलब के ज्यादा हुए जाते है।
प्रेम अधिकार लग्न अर्पण अब बेमानी है।
आत्मा शुद्ध रहे येही तेरी कहानी है।
सब आशाओं को छोड़ अपनी राह पकड़।
दिल का शांत मन को वैराग दे कर्म का मार्ग प्रशस्त कर।
अपनी आशा अपनी आस अपने से बस कर।
दुनिया यू ही चलती रहेगी तू अपनी राह पकड़।
तेरी मंजिल तुझे पता है।
बाकी तेरे साथी कुछ पड़ाव भर है।
उन्हें भी अपने हर सफर के अंत से पहले खुश करता चल।
जय हिंद।
✨🌟⚡💫****🙏*****✍
सुप्रभात।
❣❣❣❣❣❣🌹❣❣❣❣❣❣
🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए ...
Comments
Post a Comment