Skip to main content

मेरी प्रार्थना।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣❣✍🌹
नाम तेरा हे ईश्वर लेकर मेरी प्रार्थना का आरंभ हो।
तुझसे सारी सीख मिलेे तुझसे सारी शिक्षा मेरी पूरी हो।
मन मे उपजे क्रोध को तेरे ज्ञान से निकाल बाहर करूँमैं।
इतना मुझे तू मजबूत बना दे है ईश्वर  इसमे सफल हो सकू मैं।
मानव की सेवा में जीवन का कुछ अंश दे तर जाने की राह पकड़ सकू में।
जीव के भरण पोषण में अपना योगदान उत्तम दे सामाजिक कहलाऊँ मैं।
ले सत्य का दृढ़ संकल्प झूठ से हमेशा दूरी बनाऊं मैं।
मात पिता की सेवा से जीवन पर्यंत आशीर्वाद पाऊं मैं।
गुरु के चरण वन्द कर रोज सीस झुका आशीर्वाद पाऊं मैं।
शुद्ध हो चरित्र मेरा समृद्ध हो मन मेरा ऐसा बन जाऊं मैं।
जीवन से मिली हर चुनौती को सब के आशीर्वाद से पार पाऊं मैं।
जीवन के नियमों से जीवन पर्यंत बंधा उत्तम जीवन पाऊं मैं।
सब आदर सत्कार कर सकूं इतना जीवन मे प्रेम रस उपजाऊ मैं।
देश के लिये मुझे  एक वीर सा जीवन मिले इसे न्योछावर कर पाऊं मैं।
काम क्रोध लालच हिंसा प्रतिकार जैसी सोच को दूर भगाऊँ मैं।
मेरी प्रार्थना आज सुन ले कर दे मुझे भी पवित्र तुझमे ही समाऊं मैं।
नाम तेरा हे ईश्वर लेकर मेरी प्रार्थना का आरंभ हो।
तुझसे सारी सीख मिले तुझसे सारी शिक्षा मेरी पूरी हो।

जय हिंद।
💫✨⚡🌟****🙏****✍
शुभ रात्रि।
❣❣❣❣❣❣🌹❣❣❣❣❣❣

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...