Skip to main content

मोबाइल तू हसीन है।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣🌹✍
सुना है मोबाइल की दुनिया बहुत हसीन है।
सब कुछ हाज़िर सिर्फ एक क्लिक दूर कितना हसीन है।
जब चाहे बात करो जिससे करो आह क्या हसीन है।
चैट करो गेम खेलो टी वी देखो पिक्चर देखो सब हसीन है।
जानकारी ले लो स्कूल का काम कर लो आसान हसीन है।
ग्रीटिंग भेजो व्हाट्स एप्प फेसबुक क्या बात है हसीन है।
अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पे चिपकाओ देखो कितना हसीन है।
लाइक आयें बहुत मन को गुदगुदायें वाह क्या हसीन है।
घण्टो आंखें मोबाइल में टकटकी लगायें कितना हसीन है।
जैसा सोच मोबाइल तूं वैसा ही परोस जे बहुते हसीन है।
का रिश्ते का नाते ओनली बस मोबाइल ही हसीन है।
कोनो माँ कोनो बाप अब तो ओनली बस मोबाइल हसीन है।
दिन क्या रात क्या तुझमे सब मेरा समाया क्योंकर मोबाइल हसीन है।
दिल दिमाग समय तुझको ही दिया है येही सब हसीन है।
खेल के मैदान में स्कूल में तूं ही तो दोस्त है तेरा हर पल हसीन है।
घर पे बाजार में ट्रेन में मेट्रो में तू ही तो दोस्त गुलज़ार मेरा हर पल हसीन है।
मियां अलग बीवी अलग अपने फ़ोन पे मस्त सब कुछ हसीन है।
बड़े क्या बूढे क्या सब के सब मोबाइल के शौकीन है क्या हसीन है।
सब रिश्तों से उत्तम तू ही मेरा इक अपना मोबाइल हसीन है।
कुछ नही चाहिए बस तेरी न खत्म हो बैटरी भगवान तू हसीन है।
भाड़ में गये सारे रिश्ते तुझसे ही ब्याह रचाऊँ तू बेहद हसीन है।
मेरे दिमाग तो तू बस पढ़ता गूगल बाबा मन से लगता तू हसीन है।
तुझसे ज्यादा मुझे को जानेगा पुलिस भी येही कहती तू हसीन है।
तेरी क्या तारीफ करूँ तूं मेरी जान मेरा दिल मेरा सकून तू बेहद हसीन है।
तुझे ही दिल दिया तुझे ही प्यार किया तुझसे ही बफा ली ये हसीन है।
कोई तुझे टच भी कर ले कत्ल कर दूं उसका इतना तू हसीन है।
हाय मेरा मोबाइल मेरी जिंदगी तू तो मेरा लव फर्स्ट है तूं हसीन है।
वैसे इंस्ट्रूमेंट बदलते रहते है मोहब्बत तुझमे बसी ऐप्स से है तू हसीन है।
अब तेरी तारीफ में और क्या कहूँ सब रिश्तों से ऊपर तू बेहद हसीन है।
जय मोबाइल।
जय हिंद।
⚡💫🌟✨****🙏****✍
शुभ प्रभात ।
गोवर्धन पूजा की आप को शुभकामनायें।
❣❣❣❣❣❣🌹❣❣❣❣❣❣

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...