Skip to main content

रामायण एक पवित्र ग्रंथ एंव महाकाव्य : उसके पात्र।

🌺🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🇮🇳🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹✍️🌺
रामायण हम हिन्दुओं का पवित्र ग्रंथ है।एक श्रद्धा जुड़ी है इस महाकव्य से।रामायण का इतिहास बाल्मीकि काल से तुलसी काल तक भिन्न भिन्न रचनाओं से जुड़ा है।हिंदी भाषी क्षेत्र में तुलसीकृत रामायण बहुत वाची जाती है।इसपे बहुत शोध तो हुए ही है और भारत का एक सबसे बेहतरीन सीरियल भी बना।पात्र भगवान समान पूजनीय हो गये। उस एक सीरियल ने उनके पात्रों का जीवन परिवर्तन ही कर दिया। भोली जनता प्रेम और श्रद्धा ईश्वर के नाम कर सकती है सो पात्रों को भी कर दी।मेरी दादी खुद बड़े चाव से ये सीरियल गांव में देखा करती थी।रामलीला देखते देखते बचपन गुजरा।भ्रमण करते करते राम जी के पद जहाँ जहाँ पड़े नाप दिये।आत्मिक ज्ञान ने चरित्र और दायित्व को समझने की कुछ कुछ समझ पैदा की।मैं अभी भी काफी नासमझ हूँ। मैंने अपने बचपन मे कहानियां अपनी माँ और नानी की गोद में सुनी ।नाना जी ने भी बहुत कहानियां सुनाई।गोद मुझे माँ नानी और मेरी मासी की याद है।बात रामायण पे है तो बहुत से पात्र हमे बचपन से सुनते देखते रामायण के माध्यम से याद है।कुछ रामायण वाचते याद हुए।बहुत भूल गये।कल कुछ दिमाग चलाना पड़ा तो सोचा चलो पात्रो का संकलन किया जाये।लीजिये आप के लिये।
 रामकथा जितनी आदर्श है उसके पात्र उतने ही प्रेरणादायी। 
रामायण के प्रमुख पात्र और उनका परिचय कुछ इस तरह से है.......
दशरथ – रघुवंशी राजा इन्द्र के मित्र कौशल के राजा तथा राजधानी एवं निवास अयोध्या
कौशल्या – दशरथ की बड़ी रानी,राम की माता
सुमित्रा - दशरथ की मंझली रानी,लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न की माता
कैकयी - दशरथ की छोटी रानी, भरत की माता
सीता – जनकपुत्री,राम की पत्नी
उर्मिला – जनकपुत्री, लक्ष्मण की पत्नी
मांडवी – जनक के भाई कुशध्वज की पुत्री,भरत की पत्नी
श्रुतकीर्ति - जनक के भाई कुशध्वज की पुत्री,शत्रुघ्न की पत्नी 
राम – दशरथ तथा कौशल्या के पुत्र, सीता के पति
लक्ष्मण - दशरथ तथा सुमित्रा के पुत्र,उर्मिला के पति
भरत – दशरथ तथा कैकयी के पुत्र,मांडवी के पति 
शत्रुघ्न - दशरथ तथा सुमित्रा के पुत्र श्रुतकीर्ति के पति,मथुरा के राजा लवणासूर के संहारक 
शान्ता – दशरथ की पुत्री,राम भगिनी 
बाली – किष्किन्धा (पंपापुर) का राजा,रावण का मित्र तथा साढ़ू,साठ हजार हाथियों का बल 
सुग्रीव – बाली का छोटा भाई,जिनकी हनुमान जी ने मित्रता करवाई
तारा – बाली की पत्नी,अंगद की माता, पंचकन्याओं में स्थान 
रुमा – सुग्रीव की पत्नी,सुषेण वैद्य की बेटी 
अंगद – बाली तथा तारा का पुत्र ।
रावण – ऋषि पुलस्त्य का पौत्र, विश्रवा तथा पुष्पोत्कटा का पुत्र 
कुंभकर्ण – रावण तथा कुंभिनसी का भाई, विश्रवा तथा पुष्पोत्कटा का पुत्र 
कुंभिनसी – रावण तथा कुुंंभकर्ण की भगिनी,विश्रवा तथा पुष्पोत्कटा की पुत्री 
विश्रवा - ऋषि पुलस्त्य का पुत्र, पुष्पोत्कटा-राका-मालिनी का पति 
विभीषण – विश्रवा तथा राका का पुत्र,राम का भक्त 
पुष्पोत्कटा – विश्रवा की पत्नी,रावण, कुंभकर्ण तथा कुंभिनसी की माता 
राका – विश्रवा की पत्नी,विभीषण की माता 
मालिनी - विश्रवा की तीसरी पत्नी,खर-दूषण,त्रिसरा तथा शूर्पणखा की माता ।
त्रिसरा – विश्रवा तथा मालिनी का पुत्र,खर-दूषण का भाई एवं सेनापति 
शूर्पणखा - विश्रवा तथा मालिनी की पुत्री, खर-दूषण एवं त्रिसरा की भगिनी,विंध्य क्षेत्र में निवास ।
मंदोदरी – रावण की पत्नी,तारा की भगिनी, पंचकन्याओं में स्थान 
मेघनाद – रावण का पुत्र इंद्रजीत,लक्ष्मण द्वारा वध 
दधिमुख – सुग्रीव का मामा 
ताड़का – राक्षसी,मिथिला के वनों में निवास,राम द्वारा वध।
मारिची – ताड़का का पुत्र,राम द्वारा वध (स्वर्ण मृग के रूप में)।
सुबाहू – मारिची का साथी राक्षस,राम द्वारा वध।
सुरसा – सर्पों की माता। 
त्रिजटा – अशोक वाटिका निवासिनी राक्षसी, रामभक्त,सीता से अनुराग।
प्रहस्त – रावण का सेनापति, राम-रावण युद्ध में मृत्यु।
विराध – दंडक वन में निवास,राम लक्ष्मण द्वारा मिलकर वध।
शंभासुर – राक्षस, इन्द्र द्वारा वध, इसी से युद्ध करते समय कैकेई ने दशरथ को बचाया था तथा दशरथ ने वरदान देने को कहा।
सिंहिका(लंकिनी) – लंका के निकट रहने  वाली राक्षसी,छाया को पकड़कर खाती थी।
कबंद – दण्डक वन का दैत्य,इन्द्र के प्रहार से इसका सर धड़ में घुस गया,बाहें बहुत लम्बी थी,राम-लक्ष्मण को पकड़ा राम-लक्ष्मण ने गड्ढा खोद कर उसमें गाड़ दिया।
जामवंत –रीछ,रीछ सेना के सेनापति।
नल – सुग्रीव की सेना का वानरवीर।
नील – सुग्रीव का सेनापति जिसके स्पर्श से पत्थर पानी पर तैरते थे,सेतुबंध की रचना की थी।
नल और नील – सुग्रीव सेना के यांत्रिक।
शबरी – अस्पृश्य जाति की रामभक्त, मतंग ऋषि के आश्रम में राम-लक्ष्मण- सीता का आतिथ्य सत्कार।
संपाती – जटायु का बड़ा भाई,वानरों को सीता का पता बताया।
जटायु – रामभक्त पक्षी,रावण द्वारा वध, राम द्वारा अंतिम संस्कार।
गुह – श्रंगवेरपुर के निषादों का राजा, राम का स्वागत किया था।
हनुमान – पवन के पुत्र,राम भक्त,सुग्रीव के मित्र।
सुषेण वैद्य – सुग्रीव के ससुर ।
केवट – नाविक,राम-लक्ष्मण-सीता को गंगा पार कराई।
शुक्र-सारण – रावण के मंत्री जो बंदर बनकर राम की सेना का भेद जानने गए।
अगस्त्य – पहले आर्य ऋषि जिन्होंने विन्ध्याचल पर्वत पार किया था तथा दक्षिण भारत गए।
गौतम – तपस्वी ऋषि,अहिल्या के पति,आश्रम मिथिला के निकट।
अहिल्या - गौतम ऋषि की पत्नी,इन्द्र द्वारा छलित तथा पति द्वारा शापित, राम  ने शाप मुक्त किया,पंचकन्याओं  में स्थान।
ऋण्यश्रंग – ऋषि जिन्होंने दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया था।
सुतीक्ष्ण – अगस्त्य ऋषि के शिष्य, एक ऋषि।
मतंग – ऋषि,पंपासुर के निकट आश्रम, यहीं शबरी भी रहती थी।
वशिष्ठ – अयोध्या के सूर्यवंशी राजाओं के गुरु।
विश्वामित्र – राजा गाधि के पुत्र, राम-लक्ष्मण को धनुर्विद्या सिखाई थी।
शरभंग – एक ऋषि, चित्रकूट के पास आश्रम।
सिद्धाश्रम – विश्वमित्र के आश्रम का नाम।
भारद्वाज – वाल्मीकि के शिष्य,तमसा नदी पर क्रौंच पक्षी के वध के समय वाल्मीकि के साथ थे,मां-निषाद’ वाला श्लोक कंठाग्र कर तुरंत वाल्मीकि को सुनाया था।
सतानन्द – राम के स्वागत को जनक के साथ जाने वाले ऋषि।
युधाजित – भरत के मामा।
जनक – मिथिला के राजा।
सुमन्त – दशरथ के आठ मंत्रियों में से प्रधान ।
मंथरा – कैकयी की मुंह लगी दासी, कुबड़ी।
देवराज – जनक के पूर्वज-जिनके पास परशुराम ने शंकर का धनुष सुनाभ (पिनाक) रख दिया था।
मय दानव - रावण का ससुर और उसकी पत्नी मंदोदरी का पिता
मायावी --मय दानव का पुत्र और रावण का साला, जिसका बाली ने वध किया था
मारीच --रावण का मामा 
सुमाली --रावण का नाना 
माल्यवान --सुमाली का भाई, रावण का वयोवृद्ध मंत्री
नारंतक - रावण का पुत्र,मूल नक्षत्र में जन्म लेने के कारण रावण ने उसे सागर में प्रवाहित कर दिया था। रावण ने अकेले पड़ जाने के कारण युद्ध में उसकी सहायता ली थी।
दधिबल - अंगद का पुत्र जिसने नारंतक का वध किया था। नारंतक शापित था कि उसका वध दधिबल ही करेगा।
जितने पात्र इकठे कर सका किये।बहुत और है।व्याख्यान बहुत है।आगे भी बहुत कुछ है लिखने को।संवर्धन सतत किर्या और प्रकृति का नियम है।लेख में गुंजाइशों का दौर कभी थमता नही।अपना प्रकाश बिखेरते रहिये हमे राह दिखाते रहिये।
सुप्रभात
****🙏****✍️
जय हिंद।
"निर्गुणी"
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌺🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...