Skip to main content

आत्मा का आनंद।

🌹🙏♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️🇮🇳♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️✍️🌹
आत्मा का आनंद ही परम आनंद है।
आत्मा से आती अंतर्ध्वनी ही सत्य है।
आत्मा ही संसार में सबसे पवित्र  है।
आत्मा ही अमर है मृत्यु शरीर की होती है।
आत्मा सुंदर है इसकी सुंदरता का एहसास करें।
आत्मा ही आनंद रूप में ध्यानावस्था है प्राप्त करें।
आत्मा ही जीवन का संगीत है इसे सुने।
आत्मा ही निर्विकार है इस सत्य को समझे।
आत्मा ही मन की स्वामी है इस से संवाद साध लें।
आत्मा एक शुद्ध विचार रूप है इससे ज्ञान लें।
आत्मा प्रेम से पूर्ण है इससे ही प्रेम करें।
आत्मा ज्योति पुंज है इससे अपने को रोशन करें।
आत्मा कर्म से बंधी है इसे सदा स्वच्छ रखें।
आत्मा सदा सुख में रहती है सुखी रहना सीखें।
आत्मा शरीर व्याधियों का पार है इसकी आवाज सुने।
आत्मा ही सबसे मजबूत शस्त्र है इसपे विश्वास रखें।
आत्मा ही हर वक्त आपके साथ है ख्याल रखें।
आत्मा से बड़ा कोई दोस्त नहीं इसका एतबार रखें।
आत्मा ही परम आनंद की स्वामी है आनंद हमेशा बनाए रखें।
आत्मा संग आनंद और बस आनंद है इससे ही हर वक्त  राब्ता रखें।
धन्यवाद।
शुभ रात्रि।
♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
जय हिंद।
"निर्गुणी"

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...