Skip to main content

जीभ , जिह्वा।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹
जीभ या जिह्वा बहुत ही खास इंद्री है।भोजन और जीवन दोनो का स्वाद सही रूप में समझाती है। हम समझे न समझे अलग बात है।
छुरी से तेज कांटों से नुकीली और रबड़ से ज्यादा लचीली होती है। जब चलती है तो खाते हुए खाने का स्वाद देती है और बोलते हुए शब्दों के बाण छोड़ने की ताकत रखती है। कुछ भी भेद सकने के क्षमता रखती है। यही प्रेम द्वेष दोष का कारण है। संपूर्ण जगत इसकी धार पे नाचता है। पूरी मनुष्य योनि इसके इशारों पे चलती है।ये मनुष्य वाणी को जगत से रूबरू करवाती है। बहुत महत्व की इंद्री है दोस्तो। 
इसके सही गुण अगर समझ में आ जाएं जो हम अक्सर जानते हुए  भी अंजान बने रहते है तो हमारा उद्धार ही हो जाए।
इसका एक बहुत सुंदर प्रसंग रामायण में है। 
एक बार विभीषण जी "प्रभु राम "के पास आए और पूछने लगे हे प्रभु! लौकिक और पारलौकिक सफलता का साधन क्या है? 
तब भगवान ने कहा ये तो बड़ा ही सरल प्रश्न है इसको तो आपको "श्री हनुमान जी" से ही पूछ लेना चाहिए था।ये कहकर "श्री राम जी" ने विभीषण को "हनुमान जी" के पास भेज दिया।यही प्रश्न विभीषण जी ने "श्री हनुमान जी "के पास जाकर पूछा तो "हनुमान जी" ने कुछ उत्तर नही दिया और जीभ को पकड़ कर बैठ गए।विभीषण जी ने ये प्रश्न कई बार "श्री हनुमान जी" से किया मगर कोई उत्तर नही मिला और विभाषण जी नाराज हो "प्रभु राम" के पास बापिस आ गए। बोले हे भगवन! आप ने मुझे कहां भेज दिया? "प्रभु राम" बोले क्या "श्री हनुमान जी" ने कोई उत्तर नही दिया? विभीषण बोले मैंने कई बार "श्री हनुमान जी" से प्रश्न किया मगर उन्होंने कोई उत्तर नही दिया मगर अपनी जिह्वा पकड़ कर बैठ गए।
भगवान बोले विभीषण "श्री हनुमान जी" ने आपको सब कुछ तो बतला दिया और क्या कहते?
विभीषण तुम्हारे प्रश्न का केवल यही उत्तर है की अपनी जीभ को अपने वश में रखो।यही लौकिक और पारलौकिक सफलता का सबसे सुंदर साधन है।
इससे उत्तम व्याख्या इसकी शक्तियों की नही हो सकती।
त्रेता से कलयुग तक की यात्रा में ये ज्ञान विलुप्त हो गया है। आजकल के संतजन राजनेता गुरु सब इसे भूल गए है और यही हमारे समाज में विकृति और  पत्तन का कारण बना हुआ है।
कुछ तो है जो जो ये इंद्री बहुत बेलगाम हुई जाती है। हर नए दिन कुछ विशिष्ट के मुख से नए आयाम बनाती है। लौकिक सफलता के नए पैमाने बनाती है। हम कुछ गड़ते जाते है ये इठलाती है।पारलौकिक सफलता को झुठलाती जाती है।शायद यही कलयुग में इसकी सफलता है जो हमे समझ नही आती है।
आप की समझ में आई हो तो?
धन्यवाद।
जय हिंद।
****🙏****✍️
शुभ रात्रि।
"निर्गुणी"
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...