Skip to main content

दोस्त।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
दोस्त बहुत मचलते है मुझसे लड़ते झगड़ते है।
अपने मतवाले पन के लिये मुझसे उलझते है।
जब भी प्रेमशब्द से धोते है कुछ खास लगते है।
कोस कोस न थकते है बड़े सयाने कहलाते है।
अपनी ढपली अपना ढोल जबरदस्ती बजाते है।
मौका मिलते ही कम्बलं कुटाई करवाते है।
हक़ समझ के अपना गाली गुफ्तार कर जाते है।
जबरदस्ती के चोट दे चालाक हमदर्द बन जाते है।
सारे मन की टोह ले प्रिय को ले उड़ जाते है।
जिस पे दिल आये वहीं से राह भटकाते है।
तरसते दिल को आंखों में पढ़ और तरसाते है।
मौज भी लेते है दिल खोल के यार बनाते है।
जो सफा न पढ़ा हो जबरदस्ती याद करवाते है।
इम्तिहान में जितना मुश्किल हो पास करवाते है।
दुख कुछ भी हो हंसते हंसते समय कटवाते है।
नाराज गर्लफ्रैंड को भीबमना  सौंप जाते है।
हल्का भी खरोंच लग जाये दिल से सहलाते है।
सारे खेल खेल के अखण्ड पाखण्ड रच जाते है।
मगर हर मोड़ पे राहों में पहले खड़े मिल जाते है।
खूब खींचेते कान मेरे गाली दे दोस्ती निभा जाते है।
हर दुख दर्द के ये साथी खुशी खुशी सब दे जाते है।
मन के मीत दूर होकर भी साथ हमेशा निभाते है।
अब क्या कहूँ यारो दोस्त तो आखिर दोस्त होते है।
हल्की सी आवाज़ करो तुरन्त आ धमकते है।
दो सुनाते लगाते पिटाई याद कराते खड़े हो जाते है।
येही एहसास है के दोस्त मुझे हमेशा याद आते है।
छोटी छोटी खुशियाँ हर पल बिन मांगे दे जाते है।
जय हिंद।
⚡🌟💫✨****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...