Skip to main content

साहेब की व्यंगशाला...KA

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
साहेब: निर्मले आज मै बहुत खुश हूँ!
निर्मला: जी साहेब।
साहेब :निर्मले आज मैं बहुत खुश हूँ!
निर्मला :जी साहेब।
साहेब: पूछो गी नही क्यों?
निर्मला:क्यों साहेब?
साहेब: आज मैंने एक तीर से कई मार डाले।
निर्मला: किसे मार आये साहेब?
साहेब: ये न पूछो निर्मले।
निर्मला: बता दो न साहेब वकील भी तो गुनाह के हिसाब से करना होगा।
साहेब: निर्मले तुम समझी नही?
निर्मला: लगता तो ऐसा ही है साहेब। आप को कोन समझ पाया।मेरी क्या हैसियत।
साहेब: नही निर्मले ऐसी बात नही।आओ बैठो बताता हूँ।
निर्मला : शाह गडु में से किसी को बुलाऊँ?
साहेब: अरे न न उनको काम पे भेजा है।
निर्मला: सुनाओ साहेब।
साहेब: तरकश में एक ही तीर था।
निर्मला: हैं? वो कैसे?
साहेब: सुनती जाओ।
निर्मला: जी साहेब।
साहेब: तीर धनुष पे चढ़ाया। धनुष माथे पे लगाया।इसे ब्रह्मास्त्र बनाया।और चलाया।
निर्मला: साहेब कहाँ चला आये? मुझे तो पता नही चला।
साहेब: तुम रही न वही....
निर्मला: क्या साहेब?
साहेब: छोड़ो जाने दो।वित्त का धित कर चुकी हो इसी के चलते।सुनो अब।
निर्मला: जी जी साहेब बोलते जाईये।कहानी सुनाते जाईये।
साहेब: कहानी? कोन सी?
निर्मला: कुछ नही साहेब ब्रह्मास्त्र चलाइये।
साहेब: तीर छोड़ा ठाकरे को मोड़ा तोड़ा..फंडनू को फंडू बना सीधा सिधू को फोड़ा।
निर्मला : जे बात साहेब की जय साहेब की जय।
साहेब: अरे सुनो आगे बजेंगे बहुत बाजे।
निर्मला: सर आप तो बस 56 छोड़ो 156 हो गए हों।
साहेब: अरे इतनी तारीफ न करो!हमे भी शर्म आती है।
निर्मला : आप भी न साहेब..
साहेब: तीर चलते सिधू को फोड़ते ठाकरे को ठोकते सीधा गुगु के मुख से अयोध्या में गिरा।
निर्मला : है? रास्ते मे अमरिंदर नही मिला क्या तीर को?
साहेब: पगली बगल में बैठ के लंगर छक रहा था बाबे की कृपा से बच गया।
निर्मला: है? अच्छा..जलानी..उबासी?
साहेब: ब्रह्मास्त्र है पगली?
निर्मला: समझी नही?
साहेब: समझ जाती तो वित्त का धित नही करती।
निर्मला: कुछ समझी नही?
साहेब: देख निर्मले आज मैं बहुत खुश हूं रंग में भंग न कर।
निर्मला: जी साहेब।चाय लाऊं?
साहेब: न आज तो जश्न मनेगा!
निर्मला: प्रश्न पूछों साहेब?
साहेब: पूछो।
निर्मला:आप मिसाइल के जमाने मे भी तीर चलाते हो?
समझ नहीं आया साहेब?
साहेब: निर्मले अब तुम निकलो।।।निकलो बस..
निर्मला: क्या हुआ साहेब?
साहेब: धित..अब जाती हो या एस पी जी बुलाऊँ?
निर्मला: चाय लाती हूँ साहेब।
साहेब: मूड खराब न करो निर्मले अब। चलती बनो।
निर्मला:जी साहेब।जब दुबारा खुश हो तो फिर बुला लेना।
साहेब: इसे लेके जाओ भाई कोई?
निर्मला: गाड़ी है मेरे पास ...चली जाती हूँ।
साहेब: सारा मूड खराब कर दिया।
निर्मला : कुछ बोला साहेब।
साहेब: हाँ?
निर्मला: क्या?
साहेब: प्याज़....प्याज़ ...समझी कुछ।
निर्मला: जी....
जब से निर्मला प्याज़ और तीर का संबंध ढूंढ रही है।आप को मिला हो तो लिखिये।

जय हिंद।
💫🌟✨⚡****🙏****✍
जय श्री राम।
शुभ दिवस।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

  1. हाहाहा।। बढ़िया है।।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 52 से 62 तक आज हम बात करेंगे।संक्षिप्त में इस भाग को जान लेते है। भाग 5:-इस भाग में अनुच्छेद 52 से 151 तक शामिल है। भारत के राष्ट्रपत...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...