Skip to main content

कार्तिक माह विशेष-मोहिनी अवतार।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹✍️
नारायण नारायण।आज की आनंद चर्चा मोहिनी अवतार पे हो जाये और इस धार्मिक माह का समापन इस अमृत रूपी कथा से किया जाए।
अग्नि पुराण पद्य पुराण ब्रह्मवैवर्त पुराण और भागवत पुराण मत्स्य पुराण आदि में भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की कथा मिलती है। भगवान विष्णु का मोहिनी अवतार’ उनका तेहरवां अवतार माना गया है।हम जानते है के देवता और असुरों द्वारा समुद्र मंथन के फलस्वरूप अमृतकलश की उत्पत्ति हुई जिसे असुर लेकर भागने लगे। दोनों पक्षों में भयंकर युद्ध प्रारम्भ हो गया। सुर पक्ष कमजोर पड़ रहा था। यदि अमृत असुरों के हाथों लग जाता तो प्रबल असुर धरा पर अधर्म का राज चतुर्दिक स्थापित कर देते।ऐसा सोचकर भगवान विष्णु ने सर्वविश्वसुन्दरी मोहिनी स्त्री का रूप धारण किया और सुर तथा असुरों को अपने रूप से मोहकर अमृत बांटने हेतु राजी कर लिया। राक्षसराज विप्रचित्ति और सिंहिका नामक राक्षसी से उत्पन्न पुत्र राहु वेश बदल कर देवताओं की कतार में बैठकर अमृत ग्रहण कर गया।
इस बात को सूर्य और चंद्रमा भांप गए और मोहिनी रूपधारी भगवान विष्णु को यह तथ्य ज्ञात करवा दिया। राहु तो अमृत पी चुका था सो वह अमर तो हो ही चुका था। फिर भी उसे निष्क्रिय करने के उद्देश्य से श्रीमन नारायण ने अपने सुदर्शन चक्र से उसका सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया।
इस प्रकार अमरत्व प्राप्त राहु राक्षस के सिर को राहु और धड़ को केतु के नाम से जाना गया। तभी से यह सूर्य और चंद्रमा को ग्रसता रहता है।
भगवान विष्णु का मोहिनी नामक यह अवतार उनका तेरहवां अवतार कहलाया गया।  
गणेश उपपुराण में भी मोहिनी अवतार कथा है। जो कुछ इस तरह है।भस्मासुर पौराणिक कथाओं में ऐसा राक्षस था जिसे वरदान था कि वो जिसके सिर पर हाथ रखेगा, वह भस्म हो जाएगा। जो उसने अपने आराध्य शिव की कठोर तपस्या कर उनसे पाया था।  वर तो उसे उसकी तपस्या से मिला मगर इस वर ने जल्द ही राक्षसी बुद्धि का रूप ले लिया। कथा के अनुसार भस्मासुर ने इस शक्ति का गलत प्रयोग शुरू किया और स्वयं ही अपने आराध्य शिव जी को भस्म करने चला। तब शिव जी ने विष्णु जी से सहायता माँगी। विष्णु जी ने एक सुन्दर स्त्री का रूप धारण किया, भस्मासुर को आकर्षित किया और नृत्य के लिए प्रेरित किया। नृत्य करते समय भस्मासुर विष्णु जी की ही तरह नृत्य करने लगा और उचित मौका देखकर विष्णु  जी ने अपने सिर पर हाथ रखा, जिसकी नकल शक्ति और काम के नशे में चूर भस्मासुर ने भी की। भस्मासुर अपने ही वरदान से भस्म हो गया।
ये कथा में अपनी माता से बार बार सुनता था। आनंद लेता था।बुद्धि से कोई ताकत नही जीत सकती इसका बहुत कुछ संचय और समझ कथाओं के माध्यम से बचपन मे ही हो गया था।
नारायण नारायण।
जय हिंद।
****🙏****✍️
शुभ रात्रि।
"निर्गुणी"
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...