Skip to main content

ये मेरा मुल्क है लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹
ये मेरा मुल्क है लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा।
दिल्ली में दिल है इसका अड़ा।
यहां है इसका मंदिर सबसे बड़ा।
एक छोटा मंदिर भी है देखो खड़ा।
एम सी डी है जिसका नाम पड़ा।
पार्षदों के जामवाड़े से कुछ दिन से पटा पड़ा।
लोकतंत्र में चुने नुमाइंदों का यहां घड़ा बड़ा।
पढ़े लिखे समझदार बुद्धिजीवियों का है ये धड़ा।
वाह क्या नजारा है आज इसके सदन का!
चहों और जूते चप्पल चल रहे है।
शंखनाद हो गया है।
क्या महिला क्या पुरुष पार्षद सब लोकतंत्र के जमकर मजे ले रहे है।
वो देखो एक ने माइक पकड़ा ।
आप ने क्या समझा?
भाई ये उसे तोड़ रहे है।
तभी और जोश आया तो दूसरे भाई को थप्पड़ जड़ रहे है।
ईते में उनको टांग से घसीटा।
वो लुढ़कते नीचे आ रहे है।
अरे कुछ उनका वीडियो बना रहे है।
लोकतंत्र का नजारा सबको दिखा रहे है।
तभी थप्पड़ वाले सरकार को कुछ लोग और नीचे घसीट रहे है।
जूते चप्पल जमकर रसीद कर रहे है।
गीता का ज्ञान चरित्ररार्थ हो रहे है।
भगवन आप भी लोकतंत्र के छोटे मंदिर का भरपूर आनंद ले रहे हो।
पार्षद रूपी गोपियों के संघर्ष को तूल दे रहे हो।
लो ये जोश आ गया उनमें।
लो उसके बाल पकड़ लिए उसने।
चूंडा पाटने का सास समझ के डांटने का वाह साहेब आनंद आ गया।
और लो जोटी लग गई।
कुछ महिलाएं और कूद गई।
वाह एक ने चप्पल निकाली।
सामने वाले को पे दे डाली।लफंड्र समझ के जोर से मार डाली।
अरे सुनो जी।
वो भी आप सा चुन के आया जी।
फर्क इतना वो दूसरी पार्टी की माया जी।
गुस्सा और बढ़ा।
सामने था डाइस पड़ा।
महिला नेत्री को पहलवान सी शक्ति आई।
और वो उसे उठाई ।
लो दे मारा।
घायल हो गया एक पार्षद बेचारा।
जबरदस्त रण संग्राम छिड़ा है।
मेयर साहिबा भांप गई है और समय पे भाग गई है।
हाय हाय लोकतंत्र की हत्या कर गई है।
मंदिर को ध्वस्त करने की ये कोई चाल है।
कोई ये कह रहा था।
हम लोकतंत्र बचा रहे है ये समझा रहा था।
जूते चप्पल लात घुसे डंडे भी चला रहा था।
ये हमारी अभिव्यक्ति की आजादी का सवाल है।
हम पूरी दुनिया को हमारे दिल दिल्ली का हाल सुना रहे है।
सबसे बड़ी डेमोक्रेसी का हाले दिल साहेब दूर से देख रहे है।
मंद मंद मुस्कुरा रहे है।
देखो लोकतंत्र का मंदिर बचा रहे है।
सब लात घूसे चला रहे है।
भगवन भी अब मंद मंद मुस्कुरा रहे है।
इंतजार भी कर रहे है।
देखो कब तुम्हारे लोकतंत्र का घड़ा भरे।
उस दिन का इंतजार कर रहे है।
जो सबक ये पढ़ी लिखी समझदार जनता न सीखा सकी।
उसका बंदोबस्त कर रहे है।
तभी मुझे भी याद आई ..
ये मेरा मुल्क है लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा।
दिल्ली में दिल है इसका अड़ा।
यहां है इसका मंदिर सबसे बड़ा।
एक छोटा मंदिर भी है खड़ा।
एम सी डी है जिसका नाम पड़ा।
जिसे आज पड़ोसी भी देख के मुस्कुरा पड़ा।
बहुत गरियते थे हम पर।
देखो लोकतंत्र के मुंह पर करारा तमाचा है पड़ा।
धन्यवाद।
जी हिंद।
****🙏****✍️
शुभ रात्रि।
"निर्गुणी"
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रस्म पगड़ी।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊😊🎊🎊🎊✍🏼🌹 आज एक रस्म पगड़ी में गया हमारे प्यारे गोपाल भैया की।बहुत अच्छे योगाभ्यासी थे।रोज सुबह योगा सेवा में योग की कक्षा भी लगाया करते थे।बहुत शुद्ध साफ निर्मल तबीयत के और बेहद अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे। उम्र रही तक़रीबन 56 साल।एक गम्भीर बीमारी ने एक जीवन असमया लील लिया।पारिवारिक संबंध है हमारे।उनके पुत्र को देख के मुझे 26 जुलाई 2009 की याद आ गयी।मेरे पिता जी की मृत्यु हुई और हमारे यहां रस्म पगड़ी तेहरवीं पे ही होती है।ये उत्तर भारत के रस्मों रिवाज का हिस्सा है।पिता के बाद घर मे ज्येष्ठ पुत्र को आधिकारिक रूप से परिवार का मुखिया बनाया जाता है।समाज के सामने और जो पगड़ी बांधी जाती है सारा समाज जो वहां उपस्थित होता है अपने स्पर्श से पगड़ी को अधिकार सौंपता है। थोड़ा संकलित ज्ञान इसपे ही हो जाये।रस्म पगड़ी - रस्म पगड़ी उत्तर भारत और पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों की एक सामाजिक रीति है, जिसका पालन हिन्दू, सिख और सभी धार्मिक  समुदाय करते हैं। इस रिवाज में किसी परिवार के सब से अधिक उम्र वाले पुरुष की मृत्यु होने पर अगले सब से अधिक आयु वाले जीवित पुरुष के सर पर रस्मी तरीके से पगड़ी (जिस

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 112 से 117 तक।

🌹🙏❣❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 112 से 117 वित्तीय विषयों के संबंध में प्रक्रिया का वर्णन करता है। ये  सरकार की वित्तीय प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है।हमारे संघ प्रमुख हमारे माननीय राष्ट्रपति इस हर वर्ष संसद के पटल पर रखवाते है।प्रस्तुति।बहस और निवारण के साथ पास किया जाता है।चलो जरा विस्तार से जाने। यहां अनुच्छेद 112. वार्षिक वित्तीय विवरण--(1) राष्ट्रपति प्रत्येक वित्तीय वर्ष के संबंध में संसद के दोनों सदनों के समक्ष भारत सरकार की उस वर्ष के लिए प्राक्कलित  प्राप्ति यों और व्यय  का विवरण रखवाएगा जिसे इस भाग में “वार्षिक  वित्तीय विवरण”कहा गया है । (2) वार्षिक  वित्तीय विवरण में दिए हुए व्यय के प्राक्कलनों में-- (क) इस संविधान में भारत की संचित निधि पर  भारित व्यय के रूप में वार्णित व्यय की पूर्ति के लिए अपेक्षित   राशियां, और (ख) भारत की संचित निधि में से किए जाने के लिए प्रस्थाफित अन्य व्यय की पूर्ति के लिए अपेक्षित राशियां, पृथक –पृथक दिखाई जाएंगी और राजस्व लेखे होने वाले व्यय का अन्य व्यय से भेद किया जाएगा   । (3) निम्नलिखित व्यय भारत की संचित निधि पर भार

दीपावली की शुभकामनाएं २०२३।

🌹🙏🏿🔥❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🇮🇳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🔥🌹🙏🏿 आज बहुत शुभ दिन है। कार्तिक मास की अमावस की रात है। आज की रात दीपावली की रात है। अंधेरे को रोशनी से मिटाने का समय है। दीपावली की शुभकानाओं के साथ दीपवाली शब्द की उत्पत्ति भी समझ लेते है। दीपावली शब्द की उत्पत्ति  संस्कृत के दो शब्दों 'दीप' अर्थात 'दिया' व 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला' के मिश्रण से हुई है। कुछ लोग "दीपावली" तो कुछ "दिपावली" ; वही कुछ लोग "दिवाली" तो कुछ लोग "दीवाली" का प्रयोग करते है । स्थानिक प्रयोग दिवारी है और 'दिपाली'-'दीपालि' भी। इसके उत्सव में घरों के द्वारों, घरों व मंदिरों पर लाखों प्रकाशकों को प्रज्वलित किया जाता है। दीपावली जिसे दिवाली भी कहते हैं उसे अन्य भाषाओं में अलग-अलग नामों से पुकार जाता है जैसे : 'दीपावली' (उड़िया), दीपाबॉली'(बंगाली), 'दीपावली' (असमी, कन्नड़, मलयालम:ദീപാവലി, तमिल:தீபாவளி और तेलुगू), 'दिवाली' (गुजराती:દિવાળી, हिन्दी, दिवाली,  मराठी:दिवाळी, कोंकणी:दिवाळी,पंजाबी),