Skip to main content

जीत।

💐🙏🏾********************✍🏼💐
एक शब्द है 'जीत'। बड़ा महत्व रखती है जीवन में।एक जीत आप का होंसला काफी बढ़ा देती है। एक हार आप को अपने सबसे निचले स्तर पे ले जाने में सक्षम है। एक जीत दूसरी जीत को जन्म देती है। और फिर ये एक सिलसिला बन जाती है। जो इसका स्वाद एक बार चख लेते है उन्हें वक़्त के साथ इसकी आदत पड़ने लगती है। ये आदत जब तक बहुत अच्छी है जब तक ये आप को आप की 'मैं' से दूर रखें। आप का अहम तो बरकरार रहे परंतु घमंड न आये। ये बहुत ही आवश्यक है। जीतने की कला जीवन की सफलता की कुंजी है ही। आप के साथ आप के इलावा आप का परिवार जुड़ा है। जो आपसे प्रेरणा लेता है। कहीं आप आश्रित है तो कोई आप पे आश्रित है। जो आप पे आश्रित है वो आप की विजय के यश को देखना चाहता है। ये विजय आप के काम में हो। आप में छुपी किसी प्रतिभा मैं हो। ये विजय आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में हो। ये विजय आप की रिश्तेदारी में आप के रसूख को लेकर हो। या ये विजय आप के अध्यात्म में हो। ऐसी बहुत सी जीत आप को साहसी  बनाने में  सहायक होती है। जब आप साहस के साथ किसी भी क्षेत्र में अपनी ताकत की परख करते हो तोआप को परिणाम अपेक्षा के समीप मिलतें है। सफलता जीत आप की सोच के दायरे को बढ़ाने में सक्षम है। हर जीत आप को एक नया आयाम देती है। ये आयाम आप को एक ऊँचाई से सब देखने का मौका देते है। ऊँचाई बढ़ती जाती है आप अधिक दूर तक देखने के काबिल हो जाते हो। जैसे जैसे ये दायरा बढ़ता है आप की अपनी और आप के नज़रिये की कीमत दुनिया की नज़र में बढ़ती है। इसलिये एक जीत या कहें पहली जीत आप की सफलता की पहली सीढ़ी होती है। इसके बाद आप पे रहा जीवन में किंतनी सीढ़ियां आप चढ़ते हो। क्षेत्र कुछ भी हो सकता है। मेहनत ईमानदारी और आत्मविश्वास आप को जीत की तरफ ले जाने में सक्षम है। जैसे जैसे आप जीतते है आप के आत्मविश्ववास में बेइंतिहा इज़ाफ़ा होता है। ये इज़ाफ़ा आपको सफलता के चरम पे लेे जाता है। येही आप की जरूरत है। इसे खोजीये और जीवन में आगे बढ़िये। एक बात याद रहे घमंड आप के दिमाग को काबू न करे। जीत आप को घमंडी नही बनायेे। इसके साथ ही आप की जीत की शुभकामनाओं के साथ आप का जीवन आनंदमय बना रहे।
जय हिंद।
****🙏🏾****✍🏼
शुभ रात्रि।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 9 अनुच्छेद 243 घ। 243 घ. स्थानों का आरक्षण–(1) प्रत्येक पंचायत में– (क) अनुसूचित जातियों ;और (ख) अनुसूचित जनजातियों, के लिए  स्थान आरक्षित रहेंगे और इस प्रकार आरक्षित स्थानों की संख्या का अनुपात , उस पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या से यथाशकक़्य वही होगा जो उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की अथवा उस पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से है और ऐसे स्थान किसी पंचायत में भिन्न-भिन्न निर्वाचन क्षेत्रों को चक्रानुक्रम  से आबंटित किए जा सकेंगे। (2) खंड (1) के अधीन आरक्षित स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान, यथास्थिति , अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे । (3) प्रत्येक पंचायत में प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों की कुल संख्या के कम से कम एक-तिहाई स्थान (जिनके अंतर्गत अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या भी है) स्त्रियों के लिए  ...

और मुस्कुराना तो है ही।

💐क्या कहें किससे कहें।सब तरफ अपने आप से सब मशगूल हैं ।सब इस तरह की हम कमोबेश काम से ही नज़र आतें है। दौड़ती है जिंदगी कुछ इस रफ्तार से के हम पीछे से छूटे जाते है। कहें दिल की किसस...

जर जोरू जमीन।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊✍🏼🌹 बड़ी पुरानी बात चली आयी है दुनिया में तीन ही चीजों को लेकर झगड़ा है "जर जोरू और जमीन" । बड़े ध्यान से आस पास होते घर परिवार समाज में  ज्यादतर झगड़ों का कारण ये ही ...