Skip to main content

पांव।

🌹🙏❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣✍🌹
बहुत ही अद्भुत है मानव शरीर।इसकी बनावट भी ईश्वर ने कुछ खास खासियतों के साथ की है।मनुष्य का शरीर अद्भुत है, वह उसकी फितरत, उसके स्वभाव से जुड़ी कोई भी बात छिपाता नहीं है। आप क्या सोचते हैं, आपका चरित्र और व्यक्तित्व कैसा है, ये सब बातें आपका शरीर बड़ी ही आसानी से दूसरों को बताता है।हमारा सामुद्रिक शास्त्र इसकी उत्तम व्याख्या करता है। सामुद्रिक शास्त्र के साथ-साथ अब तो कई वैज्ञानिक विश्लेषण भी होने लगे हैं, जिनके आधार पर शारीरिक अंगों का आंकलन कर इंसान के स्वभाव तक पहुंचने के दंभ भरे जाते हैं।खैर ये वैज्ञानिक आंकलन कितने प्रामाणिक होते हैं यह बात तो हम पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते लेकिन सामुद्रिक शास्त्र जो भारत की प्राचीनतम विद्याओं में से एक है, जिसकी स्थापनाएं वर्षों के अध्ययन पर जुड़ी हैं, पर भरोसा करने के अलावा हमारे पास दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है। यूं तो प्रकृति ने व्यक्ति के शारीरिक आकार के अनुसार ही उसके शरीर के अंगों की बनावट की है। किसी के कान लंबे होते हैं फिर भी उसके शरीर के साथ मेल खाते हैं तो किसी की छोटी आंखें ही खूबसूरत लगती हैं। किसी के भूरे बाल उनकी त्वचा के रंग पर माफिक आ जाते ह।ैं तो किसी के ऊपर सिर्फ काले बाल ही जंचते हैं। सभी की अपनी-अपनी विशेषता और खूबियां होती हैं।आज हम आपको बताएंगे कि आपके पैरों की बनावट आपके चरित्र की कौन सी विशेषता को दर्शाती है।
चौड़े पैर वाले लोग:-अगर आपके पैर ज्यादा चौड़े हैं तो यह इस बात का सूचक है कि आपका नाम मेहनती लोगों की सूची में शुमार है। आप उन लोगों में से हैं जो एक मिनट भी खाली बैठना पसंद नहीं करते। इतना ही नहीं आपको वो लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते जो सिर्फ बातें करने में विश्वास रखते हैं और काम करने से हिचकिचाते हैं।
छोटे पैर:-छोटे पैर वाले लोग यह पसंद करते हैं कि लोग उनके आसपास घूमें। इन्हें अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ अच्छी और सुंदर वस्तुओं का ही शौक है। लोगों के सामने आने में हिचकने वाले ये लोग दूर रहकर भी खुद को प्रभावी रखते हैं।
उठाव वाले पैर:-जिन लोगों के पैर सपाट ना होकर उठाव वाले होते हैं अर्थात पैरों के नीचे का स्थान समतल नहीं बल्कि धनुष के आकार में होता है वे लोग काफी बौद्धिक और स्वप्नशील होते हैं। इन्हें दिन में सपने देखने का शौक होता हैं और साथ ही बहुत ही कम उम्र में ये लोग जीवन से संतुष्ट होने लग जाते हैं।
सपाट पैर:-इसके विपरीत जिन लोगों के पैर काफी हद तक फ्लैट या सपाट होते हैं वे लोग दूसरों की कंपनी में आनंद ढूंढ़ते हैं। इन्हें यथार्थ में रहना पसंद होता है। ये लोग खुद को सपने देखने की पूरी छूट भी देते हैं।
गद्देदार पैर:-जिन लोगों के पैर गद्देदार, जिन्हें देखकर सूजन का एहसास हो, होते हैं वे लोग आसानी से अपनी बात नहीं कह पाते। ऐसे इंसान अपनी भावनाएं आसानी से किसी को नहीं कहते, जिसकी वजह से अंदर ही अंदर परेशान होते रहते हैं।
फटे हुए पैर:-जिन लोगों के पांव हमेशा फटे रहते हैं, एड़ियों से लेकर पैर की अंगुलियां तक क्रैक रहती हैं ऐसे लोग अपने जीवन में कभी भी कोई निर्णय नहीं ले पाते। इसके अलावा ये लोग इस बात के लिए भी कभी आश्वस्त नहीं होते कि उन्हें जीवन में किस राह पर जाना चाहिए।
पांव की अंगुलियां:-जिस तरह आपके पांव आपके व्यक्तित्व के राज खोलते हैं उसी तरह आपके पैरों की अंगुलियां भी बहुत कुछ बताती हैं। आइए जानें।
बड़ा अंगूठा:-अगर आपके पांव का अंगूठा ज्यादा बड़ा है तो ऐसे लोग अपने व्यवसाय में सफल होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपकी ज्यादातर बातों का वास्तविकता से कोई वास्ता नहीं होता इसलिए लोग आप के ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं करते।
छोटा अंगूठा:-अगर आपके पैर का अंगूठा, आपकी बाकी अंगुलियों के मुकाबले छोटा है तो ऐसे लोग बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं होते। अगर आपका अंगूठा आपकी अंगुलियों से काफी दूरी पर है, तो यह इस बात को दर्शाता है कि आप जैसे दिखते हैं वैसे हैं नहीं, आप अपने भीतर बहुत सी बातों को छिपाकर रखते हैं।
तर्जनी अंगुली:-अगर आपकी तर्जनी अंगुली, आपके अंगूठे से बड़ी है तो इसका अर्थ है कि आपका दृष्टिकोण काफी हद तक क्लियर है। आप विस्तृत सोच रखते हैं और साथ ही किसी दूसरे के नेतृत्व में काम नहीं कर सकते। लेकिन अगर आपकी तर्जनी अंगुली छोटी है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप ऋण के बोझ तले दबे हुए हैं, छोटी तर्जनी अंगुली का मतलब है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपके धनवान बनने के योग है।
दबी हुई अंगुलियां:-अगर आपकी अंगुलियां एक-दूसरे में दबी हुई हैं, किसी के भी पास अपने लिए पूरा स्थान नहीं है तो ऐसे व्यक्ति कभी भी दूसरे पर भरोसा नहीं कर पाते। इनके लिए सबसे मुश्किल काम ही किसी अन्य व्यक्ति पर विश्वास करना है, इसलिए ये चीजों को ऐसे ही जाने देते हैं।
अंगुलियों का झुकाव अंगूठे की तरफ
अगर आपकी अंगुलियां, आपके अंगूठे की ओर झुकती प्रतीत होती हैं तो ऐसा व्यक्ति कभी भी अपने पास्ट या अतीत से बाहर नहीं निकल पाता। ये हमेशा ही पुरानी यादों के साये में जकड़े रहते हैं।
तर्जनी की ओर अंगूठे का झुकाव
अगर आपका अंगूठा, आपकी तर्जनी अंगुली की ओर झुकता है तो यह इस बात को प्रमाणित करता है कि आप हमेशा जल्दी में रहते हैं। इस जल्दी की वजह से कई बार आपको परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
मुड़ा हुआ अंगूठा:-अगर आपका अंगूठा अपने में ही घुमावदार या वक्र आकार का है तो ऐसे व्यक्ति के विचार धूर्त होते हैं। ऐसे लोग काफी चालाक माने जाते हैं।
अब अगली बार जब आप किसी व्यक्ति से मिलें तो सबसे पहले उसके पांव और पांव की अंगुलियों पर ध्यान दें। क्या पता आपको उनके बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ आ जाए।मुझसे भी सांझा करें।
जय हिंद।
✨🌟💫⚡****🙏****✍
शुभ रात्रि।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹❣🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

रस्म पगड़ी।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊😊🎊🎊🎊✍🏼🌹 आज एक रस्म पगड़ी में गया हमारे प्यारे गोपाल भैया की।बहुत अच्छे योगाभ्यासी थे।रोज सुबह योगा सेवा में योग की कक्षा भी लगाया करते थे।बहुत शुद्ध साफ निर्मल तबीयत के और बेहद अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे। उम्र रही तक़रीबन 56 साल।एक गम्भीर बीमारी ने एक जीवन असमया लील लिया।पारिवारिक संबंध है हमारे।उनके पुत्र को देख के मुझे 26 जुलाई 2009 की याद आ गयी।मेरे पिता जी की मृत्यु हुई और हमारे यहां रस्म पगड़ी तेहरवीं पे ही होती है।ये उत्तर भारत के रस्मों रिवाज का हिस्सा है।पिता के बाद घर मे ज्येष्ठ पुत्र को आधिकारिक रूप से परिवार का मुखिया बनाया जाता है।समाज के सामने और जो पगड़ी बांधी जाती है सारा समाज जो वहां उपस्थित होता है अपने स्पर्श से पगड़ी को अधिकार सौंपता है। थोड़ा संकलित ज्ञान इसपे ही हो जाये।रस्म पगड़ी - रस्म पगड़ी उत्तर भारत और पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों की एक सामाजिक रीति है, जिसका पालन हिन्दू, सिख और सभी धार्मिक  समुदाय करते हैं। इस रिवाज में किसी परिवार के सब से अधिक उम्र वाले पुरुष की मृत्यु होने पर अगले सब से अधिक आयु वाले जीवित पुरुष के सर पर रस्मी तरीके से पगड़ी (जिस

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 112 से 117 तक।

🌹🙏❣❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 112 से 117 वित्तीय विषयों के संबंध में प्रक्रिया का वर्णन करता है। ये  सरकार की वित्तीय प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है।हमारे संघ प्रमुख हमारे माननीय राष्ट्रपति इस हर वर्ष संसद के पटल पर रखवाते है।प्रस्तुति।बहस और निवारण के साथ पास किया जाता है।चलो जरा विस्तार से जाने। यहां अनुच्छेद 112. वार्षिक वित्तीय विवरण--(1) राष्ट्रपति प्रत्येक वित्तीय वर्ष के संबंध में संसद के दोनों सदनों के समक्ष भारत सरकार की उस वर्ष के लिए प्राक्कलित  प्राप्ति यों और व्यय  का विवरण रखवाएगा जिसे इस भाग में “वार्षिक  वित्तीय विवरण”कहा गया है । (2) वार्षिक  वित्तीय विवरण में दिए हुए व्यय के प्राक्कलनों में-- (क) इस संविधान में भारत की संचित निधि पर  भारित व्यय के रूप में वार्णित व्यय की पूर्ति के लिए अपेक्षित   राशियां, और (ख) भारत की संचित निधि में से किए जाने के लिए प्रस्थाफित अन्य व्यय की पूर्ति के लिए अपेक्षित राशियां, पृथक –पृथक दिखाई जाएंगी और राजस्व लेखे होने वाले व्यय का अन्य व्यय से भेद किया जाएगा   । (3) निम्नलिखित व्यय भारत की संचित निधि पर भार

दीपावली की शुभकामनाएं २०२३।

🌹🙏🏿🔥❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🇮🇳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🔥🌹🙏🏿 आज बहुत शुभ दिन है। कार्तिक मास की अमावस की रात है। आज की रात दीपावली की रात है। अंधेरे को रोशनी से मिटाने का समय है। दीपावली की शुभकानाओं के साथ दीपवाली शब्द की उत्पत्ति भी समझ लेते है। दीपावली शब्द की उत्पत्ति  संस्कृत के दो शब्दों 'दीप' अर्थात 'दिया' व 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला' के मिश्रण से हुई है। कुछ लोग "दीपावली" तो कुछ "दिपावली" ; वही कुछ लोग "दिवाली" तो कुछ लोग "दीवाली" का प्रयोग करते है । स्थानिक प्रयोग दिवारी है और 'दिपाली'-'दीपालि' भी। इसके उत्सव में घरों के द्वारों, घरों व मंदिरों पर लाखों प्रकाशकों को प्रज्वलित किया जाता है। दीपावली जिसे दिवाली भी कहते हैं उसे अन्य भाषाओं में अलग-अलग नामों से पुकार जाता है जैसे : 'दीपावली' (उड़िया), दीपाबॉली'(बंगाली), 'दीपावली' (असमी, कन्नड़, मलयालम:ദീപാവലി, तमिल:தீபாவளி और तेलुगू), 'दिवाली' (गुजराती:દિવાળી, हिन्दी, दिवाली,  मराठी:दिवाळी, कोंकणी:दिवाळी,पंजाबी),