Skip to main content

क्रिसमस- पचास रोचक तथ्य।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹
क्रिसमस पर पढ़ते पढ़ते मुझे ये 50 रोचक तथ्यों का आर्टिकल मिला । समझता हूँ आपको पसंद आयेगा। कुछ बाते में लिख भी चुका हूँ। बहुत बाते जानकारी योग्य है।
1. क्रिसमस के अवसर पर हर वर्ष तीन बिलियन क्रिसमस कार्ड केवल अमेरिका में भेजे जाते है। तो सोचो पूरी दुनिया मे कितने भेजे जाते होंगे।
2. सेंटा क्लॉज़ जिस वाहन पर बैठकर आता है, उसको रेनडियर चलाता है। उस रेनडियर को रूडोल्फ, बिल्ट्ज़न, क्यूपिड, डोनर, कॉमेट, विन्सन, प्रेन्सर, डांसर, डेसर आदि कई नामो से जाना जाता है।
3. 20वी सदी में इंग्लैंड ने केवल 7 वाइट क्रिसमस देखी है। वाइट क्रिसमस का मतलब है, जब इंग्लैंड के लंदन वेदर सेंटर में बर्फ रुई की तरह गिरती है।
4. कुछ पुरानी कथाओं के हिसाब से लोगों का मानना है कि, क्रिसमस के दिन बनाई गई डबलरोटी पर फफूंदी कभी नही लग सकती है।
5. पहली बार 1957 मे इंग्लैंड की महारानी की पहली क्रिसमस की स्पीच को टी वी पर प्रसारित किया गया था।
6. क्रिसमस क्रैकर का चलन टॉम स्मिथ  ने 1847 में क्रैकर का आविष्कार करके किया था।
7. क्रिसमस के त्योहार के दिन रिवाज के तौर पर लोग रोस्टेड आलू, सोसेजेस, रोस्टेड टर्की, सलाद, आदि कई सारी चीजें डिनर में खाते है।
8. साल 1843 में एक जॉन कॉक्सट हॉर्सले  नाम के चित्रकार ने हर हैरी कॉल के लिए पहला क्रिसमस कार्ड पेंट करके बनाया था।
9. हर वर्ष दस लाख लेटर सेंटा क्लास के अपने पोस्टल कोड पर H0H 0H0, North Pole, Canada के पते पर भेज दिए जाते है।
10. क्रिसमस के फादर के दो एड्रेस है, एक नार्थ पोल और दूसरा एडिनबर्ग। जिस लेटर को स्नोलैंड और टॉयलैंड के पते पर भेजते है। वो लेटर एडिनबर्ग पहुंच जाता है। लेकिन जो लेटर नार्थ पोल के पते पर भेजा जाता है। वो लेटर नार्थ पोल ही पहुंचता है, क्योंकि नार्थ पोल का पता एक असली जगह का पता है।
11. लगभग 13 सेंटा क्लॉज़ आइसलैंड से गिफ्ट लेकर बच्चों में बाटने के लिए निकलते है। ये सब कुछ 12 दिसंबर से शुरू हो जाता है, और एक एक करके पहाड़ों से नीचे की तरफ उड़ते है, और इन सब के नाम स्पून लिकर, डोर स्निफर और मीट कुक आदि प्रकार के होते है।
12. जर्मन स्पेन इटली, और ग्रीस जैसे जगहों पर जो लोग मजदूरी करते है, उनको बोनस के तौर पर एक महीने की तनख्वाह मिलने या फिर कहें देने का कानून है।
13. क्रिसमस के त्योहार की रात को जर्मनी में मैजिकल नाईट कहा जाता है। क्योंकि इंसानो का मानना है, की जो सच्चे दिल वाला इंसान है, वो जानवरों के वार्तालाप यानी बातचीत को समझ सकते है।
14. How The Grinch Stole Christmas फ़िल्म साल 2000 में बनी क्रिसमस त्योहार पर आधारित फिल्म है। क्रिसमस त्योहार पर आधारित इस फ़िल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है।
15. अमेरिका जैसे देश मे हर वर्ष 3 करोड़ असली क्रिसमस के पेड़ बेचे जाते है।
16. अमेरिका में क्रिसमस डाक टिकट को पहली बार 1962 मे जारी किया था।
17. क्रिसमस के पेड़ का पहला प्रिंटेड रेफरेंस 1531 में जर्मनी में मिला था।
18. क्रिसमस वाले पेड़ को पहली बार सजाने वाला सख्स मार्टिन लूथर को माना जाता है।
19. पूरे अमेरिका में करीब 21,000 क्रिसमस पेड़ का फार्म है।
20. अमेरिका में 2008 में करीब 4.5 करोड़ पौधों को लगाया गया था, जबकि 40 करोड़ पेड़ तो अमेरिका में पहले से ही मौजूद थे।
21. टेडी रोसवैल्ट जो कि एक राष्ट्रपति थे, राष्ट्रपति के साथ-साथ वह पर्यावरणवादी भी थे। उसने 1901 में वाइट हाउस में क्रिसमस पेड़ लगाने पर रोक लगा दी थी।
22. क्रिसमस के मौजों ( स्टॉकिंग ) की स्टोरी 3 बहनों की बताई जाती है। जो अपने विवाह के लिए दहेज जमा करने में असमर्थ थे। क्योंकि वह बहुत गरीब थे, इसलिए उनको वैश्या का जीवन यापन करना पड़ा था। एक दिन एक धनी पादरी निकोलस चिमनी से होते हुए उनके घर मे प्रवेश किया और उनके मौजों को सोने के Coin से यानी सिक्कों से भर दिया, जिसके बाद उन्होंने वेश्या का कार्य छोर दिया।
23. सन 1649-1660 तक पुरितन ओलिवर क्रोमवैल ने इंग्लैंड में हरेक क्रिसमस उत्सवो और कैरोल पर पाबंदी लगा दी थी। वहाँ सिर्फ प्रार्थना और उपदेश वाले उत्सव पर पाबंदी नही थी।
24. एक भारी लक्कड़ का लठ होता है जिसको यूल लोग कहते है, इसको क्रिसमस से 12 दिन पहले से रोज़ जलाया जाता है।
25. अमेरिका का अंतिम राज्य ओकलाहामा था। जहाँ पर क्रिसमस उत्सव मनाने का आधिकारिक घोषणा किया गया था।
26. 26 जून 1870 के बाद क्रिसमस पर अमेरिका में आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की गई थी।
27. अल्बामा अमेरिका का पहला राज्य, जिसने 1836 में  क्रिसमस मनाने के लिए आधिकारिक घोषणा की थी।
28. सेंटा क्लास एक असली इंसान सेंट निकोलस की कहानी पर आधारित है। जो कि चौथी शताब्दी का इंसान था। इनका जन्म टर्की के पतारा में हुआ था। यह एक जानामाना गैर बाइबल संत था। कलाकारों ने मैरी को छोर इनको प्रसिद्ध संत बताया है।
29. पोलैंड में मकड़ी और मकड़ी के जालों को क्रिसमस पेड़ पर सजाने का रिवाज आम है। मान्यता के हिसाब से मकड़ी ने पहले बच्चे जीसस के लिए कम्बल बुना था। इसलिए पोलैंड के लोग मकड़ी को सुख-समृद्धि का प्रतीक मानते है।
30. ब्रिटिश के लोग जब क्रिसमस का भोजन करते है, तो वो कागज का मुकुट बनाकर पहनते है।
31. बोलविया के रहने वाले मीसा डेल गालो  नाम का उत्सव मनाते है। इसमे मुर्गो को सभी लोग एक साथ सम्मान देते है। क्योंकि लोगों का मानना है, की जीसस के जन्म घोषणा करने वाला पहला जानवर मुर्गा ही था।
32. हर साल करीब बीस हज़ार सेंटा क्लास किराए पर लाये जाते है, जिन्हें हम रेंट -ए -सांता भी कहते है, इन्हें लोगों के दवाब में भी खुश रहने की ट्रेनिंग दी जाती है।
33. आमतौर पर क्रिसमस पेड़ बिकने से पहले 15 साल पुराने होते है।
34. अमेरिका में क्रिसमस पेड़ को 1850 से बेचना शुरू किया गया था।
35. एक शोध के अनुसार क्रिसमस के समय आत्महत्याएं बहुत कम हो जाती है। वहीं वसंत ऋतु में आत्महत्याएं ज्यादा होती है।
36. क्रिसमस उत्सब का शुभ रंग हरे, लाल और सुनहरे को माना जाता है। हरा रंग ज्यादा समय जीवन जीने और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है, लाल रंग इसा मसीह के खून का प्रतीक, और सुनहरा रंग संपदा और धन का प्रतीक माना जाता है।
37. दुनिया का सबसे विशाल क्रिसमस का मौजा 32.56 मीटर लम्बा और 14.97 मीटर चौड़ा था। इनका भार 5 Reindeer जितना था, इसको 14 दिसंबर 2007 में लंदन के चिल्ड्रेन्स सोसाइटी द्वारा निर्माण किया गया था।
38. क्रिसमस का सबसे लंबा पेड़ 221 फूट का डगलस फर का काटा गया था। ये गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। इस पेड़ को 1950 में वाशिंगटन के शॉपिंग सेंटर में प्रस्तुत किया गया था।
39. सन 350 ईसवी में रोम के पादरी पॉप जूलियस फर्स्ट ने 25 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर ईसा मसीह के जन्मदिन को मनाने की घोषणा की थी।
40. फेसबुक पोस्ट के गणना के अनुसार क्रिसमस आने के 2 हफ्ते पहले सबसे अधिक प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप होता है। जबकि क्रिसमस के दिन ब्रेकअप की संख्या कम होती है।
41. पिछले सदियों में क्रिसमस के दिन डरावनी कहानियां सुनाने की प्रथा हुआ करती थी, जो कि अब लुप्त होती जा रही है।
42. चिड़ियाघरों में दान किये गए क्रिसमस पेड़ को जानवरों को खिलाएं जाते है।
43. इरविन बर्लिन का वाइट क्रिसमस गाना अब तक का सबसे बेस्ट सोलो गाना माना जाता है, इस सांग की 100 मिलियन से ज्यादा कॉपी बिक चुकी थी।
44. पहले विश्व युद्ध के दौरान 1914 में जब क्रिसमस आने वाला था। तब जर्मनी और इंग्लैंड के बीच युद्ध विराम हुआ था।
45. जापान में क्रिसमस के समय लोग केएफसी का खाना खाना पसंद करते है। केएफसी में क्रिसमस के आर्डर 2 महीने पहले बुक किये जाते है।
46. क्रिसमस पर जो खरीदारी होती है, वो अमेरिका में की जाने वाली सालाना खरीदारी का छठा भाग है।
47. एक रेस्टोरेंट दिन रात खुला रहता है, जिसका नाम डेनीस रेस्टोरेंट है। इसके दरवाजे को बिना लॉक के बनाया गया है। परेशानी तब आयी जब 1988 में पहली बार क्रिसमस पर छुट्टी का फैसला किया था।
48. डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, नोर्वे, स्वीडन आदि देशों में क्रिसमस ईव पर डोनाल्ड डक देखने की प्रथा है। यह प्रथा 1960 से चलती आ रही है।
49. नॉर्वे के लोग दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मदद का आभार व्यक्त करने के लिए लंदन के लोगों को क्रिसमस पेड़ तोहफे में देते है। इस प्रकिर्या को ट्राफलगर स्क्वायर कहते है।
50. दुनिया का सबसे ज्यादा सजा हुआ क्रिसमस का पेड़ लाटविया के रिगा शहर में 1510 में देखा गया था।
आशा करता हूँ जानकारी एस्प सब को पसंद आयेगी।
जय हिंद।
****🙏****✍️
आप सब का दिन शुभ और मंगलमय हो।
"निर्गुणी"
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

Comments

Popular posts from this blog

रस्म पगड़ी।

🌹🙏🏼🎊🎊🎊😊🎊🎊🎊✍🏼🌹 आज एक रस्म पगड़ी में गया हमारे प्यारे गोपाल भैया की।बहुत अच्छे योगाभ्यासी थे।रोज सुबह योगा सेवा में योग की कक्षा भी लगाया करते थे।बहुत शुद्ध साफ निर्मल तबीयत के और बेहद अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे। उम्र रही तक़रीबन 56 साल।एक गम्भीर बीमारी ने एक जीवन असमया लील लिया।पारिवारिक संबंध है हमारे।उनके पुत्र को देख के मुझे 26 जुलाई 2009 की याद आ गयी।मेरे पिता जी की मृत्यु हुई और हमारे यहां रस्म पगड़ी तेहरवीं पे ही होती है।ये उत्तर भारत के रस्मों रिवाज का हिस्सा है।पिता के बाद घर मे ज्येष्ठ पुत्र को आधिकारिक रूप से परिवार का मुखिया बनाया जाता है।समाज के सामने और जो पगड़ी बांधी जाती है सारा समाज जो वहां उपस्थित होता है अपने स्पर्श से पगड़ी को अधिकार सौंपता है। थोड़ा संकलित ज्ञान इसपे ही हो जाये।रस्म पगड़ी - रस्म पगड़ी उत्तर भारत और पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों की एक सामाजिक रीति है, जिसका पालन हिन्दू, सिख और सभी धार्मिक  समुदाय करते हैं। इस रिवाज में किसी परिवार के सब से अधिक उम्र वाले पुरुष की मृत्यु होने पर अगले सब से अधिक आयु वाले जीवित पुरुष के सर पर रस्मी तरीके से पगड़ी (जिस

भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 112 से 117 तक।

🌹🙏❣❣❣❣❣❣🇮🇳❣❣❣❣❣❣✍🌹 भारतीय संविधान भाग 5 अनुच्छेद 112 से 117 वित्तीय विषयों के संबंध में प्रक्रिया का वर्णन करता है। ये  सरकार की वित्तीय प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है।हमारे संघ प्रमुख हमारे माननीय राष्ट्रपति इस हर वर्ष संसद के पटल पर रखवाते है।प्रस्तुति।बहस और निवारण के साथ पास किया जाता है।चलो जरा विस्तार से जाने। यहां अनुच्छेद 112. वार्षिक वित्तीय विवरण--(1) राष्ट्रपति प्रत्येक वित्तीय वर्ष के संबंध में संसद के दोनों सदनों के समक्ष भारत सरकार की उस वर्ष के लिए प्राक्कलित  प्राप्ति यों और व्यय  का विवरण रखवाएगा जिसे इस भाग में “वार्षिक  वित्तीय विवरण”कहा गया है । (2) वार्षिक  वित्तीय विवरण में दिए हुए व्यय के प्राक्कलनों में-- (क) इस संविधान में भारत की संचित निधि पर  भारित व्यय के रूप में वार्णित व्यय की पूर्ति के लिए अपेक्षित   राशियां, और (ख) भारत की संचित निधि में से किए जाने के लिए प्रस्थाफित अन्य व्यय की पूर्ति के लिए अपेक्षित राशियां, पृथक –पृथक दिखाई जाएंगी और राजस्व लेखे होने वाले व्यय का अन्य व्यय से भेद किया जाएगा   । (3) निम्नलिखित व्यय भारत की संचित निधि पर भार

दीपावली की शुभकामनाएं २०२३।

🌹🙏🏿🔥❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🇮🇳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🔥🌹🙏🏿 आज बहुत शुभ दिन है। कार्तिक मास की अमावस की रात है। आज की रात दीपावली की रात है। अंधेरे को रोशनी से मिटाने का समय है। दीपावली की शुभकानाओं के साथ दीपवाली शब्द की उत्पत्ति भी समझ लेते है। दीपावली शब्द की उत्पत्ति  संस्कृत के दो शब्दों 'दीप' अर्थात 'दिया' व 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला' के मिश्रण से हुई है। कुछ लोग "दीपावली" तो कुछ "दिपावली" ; वही कुछ लोग "दिवाली" तो कुछ लोग "दीवाली" का प्रयोग करते है । स्थानिक प्रयोग दिवारी है और 'दिपाली'-'दीपालि' भी। इसके उत्सव में घरों के द्वारों, घरों व मंदिरों पर लाखों प्रकाशकों को प्रज्वलित किया जाता है। दीपावली जिसे दिवाली भी कहते हैं उसे अन्य भाषाओं में अलग-अलग नामों से पुकार जाता है जैसे : 'दीपावली' (उड़िया), दीपाबॉली'(बंगाली), 'दीपावली' (असमी, कन्नड़, मलयालम:ദീപാവലി, तमिल:தீபாவளி और तेलुगू), 'दिवाली' (गुजराती:દિવાળી, हिन्दी, दिवाली,  मराठी:दिवाळी, कोंकणी:दिवाळी,पंजाबी),