🌺🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🇮🇳🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹✍️🌺 रामायण हम हिन्दुओं का पवित्र ग्रंथ है।एक श्रद्धा जुड़ी है इस महाकव्य से।रामायण का इतिहास बाल्मीकि काल से तुलसी काल तक भिन्न भिन्न रचनाओं से जुड़ा है।हिंदी भाषी क्षेत्र में तुलसीकृत रामायण बहुत वाची जाती है।इसपे बहुत शोध तो हुए ही है और भारत का एक सबसे बेहतरीन सीरियल भी बना।पात्र भगवान समान पूजनीय हो गये। उस एक सीरियल ने उनके पात्रों का जीवन परिवर्तन ही कर दिया। भोली जनता प्रेम और श्रद्धा ईश्वर के नाम कर सकती है सो पात्रों को भी कर दी।मेरी दादी खुद बड़े चाव से ये सीरियल गांव में देखा करती थी।रामलीला देखते देखते बचपन गुजरा।भ्रमण करते करते राम जी के पद जहाँ जहाँ पड़े नाप दिये।आत्मिक ज्ञान ने चरित्र और दायित्व को समझने की कुछ कुछ समझ पैदा की।मैं अभी भी काफी नासमझ हूँ। मैंने अपने बचपन मे कहानियां अपनी माँ और नानी की गोद में सुनी ।नाना जी ने भी बहुत कहानियां सुनाई।गोद मुझे माँ नानी और मेरी मासी की याद है।बात रामायण पे है तो बहुत से पात्र हमे बचपन से सुनते देखते रामायण के माध्यम से याद है।कुछ रामायण वाचते याद हुए।बहुत भूल गये।कल कुछ दिमाग चलाना पड़ा तो सोचा...