Skip to main content

Posts

क्रिसमस- पचास रोचक तथ्य।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 क्रिसमस पर पढ़ते पढ़ते मुझे ये 50 रोचक तथ्यों का आर्टिकल मिला । समझता हूँ आपको पसंद आयेगा। कुछ बाते में लिख भी चुका हूँ। बहुत बाते जानकारी योग्य है। 1. क्रिसमस के अवसर पर हर वर्ष तीन बिलियन क्रिसमस कार्ड केवल अमेरिका में भेजे जाते है। तो सोचो पूरी दुनिया मे कितने भेजे जाते होंगे। 2. सेंटा क्लॉज़ जिस वाहन पर बैठकर आता है, उसको रेनडियर चलाता है। उस रेनडियर को रूडोल्फ, बिल्ट्ज़न, क्यूपिड, डोनर, कॉमेट, विन्सन, प्रेन्सर, डांसर, डेसर आदि कई नामो से जाना जाता है। 3. 20वी सदी में इंग्लैंड ने केवल 7 वाइट क्रिसमस देखी है। वाइट क्रिसमस का मतलब है, जब इंग्लैंड के लंदन वेदर सेंटर में बर्फ रुई की तरह गिरती है। 4. कुछ पुरानी कथाओं के हिसाब से लोगों का मानना है कि, क्रिसमस के दिन बनाई गई डबलरोटी पर फफूंदी कभी नही लग सकती है। 5. पहली बार 1957 मे इंग्लैंड की महारानी की पहली क्रिसमस की स्पीच को टी वी पर प्रसारित किया गया था। 6. क्रिसमस क्रैकर का चलन टॉम स्मिथ  ने 1847 में क्रैकर का आविष्कार करके किया था। 7. क्रिसमस के त्योहार के दिन रिवाज के तौर पर लोग रोस्टेड आलू...

क्रिसमस ट्री।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 क्रिसमस में कुछ खास चीजों का महत्व बढ़ गया है। समय के साथ उन्होंने अपना हिस्सा मजबूत कर लिया है। उसमें से एक है क्रिसमस ट्री।दुनिया मे अब ये व्योपार का बड़ा हिस्सा है । आज की आनंद चर्चा इसी पे है क्रिसमस का त्‍योहार हम सभी के जीवन में एक नई तरह की खुशियां और उमंग लेकर आता है। ईसाइयों के साथ-साथ अन्‍य धर्म के लोग भी इस दिन क्रिसमस ट्री अपने घर लेकर आते हैं और उसे सजाते हैं। मगर कभी सोचा है कि आखिर इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई और क्‍या है क्रिसमस ट्री को सजाने का इतिहास? आज क्रिसमस के मौके पर हम आपको क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा के बारे में बताते हैं और ले चलते हैं आपको सदियों पुराने इतिहास मे!हम जानते हैं दुनिया भर में क्रिसमस को प्रभु यीशू के जन्‍मदिन के तौर पर मनाया जाता है। बच्‍चों के बीच में इस त्‍योहार का विशेष उत्‍साह देखा जाता है। बच्‍चों के मन में यह उमंग रहती है सांता क्‍लॉज आएंगे और उनके लिए गिफ्ट लाएंगे। और फिर क्रिसमस ट्री को सजाने में भी छोटे-छोटे गिफ्ट के बॉक्‍स का प्रयोग किया जाता है। रंग-बिरंगी अन्‍य सजावटी चीजों से क्रिसमस ट्री ...

सैंटा क्लॉज़।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 कल क्रिसमस पर लिखा था। अब एक अहम किरदार जो इस त्यौहार से जुड़ा है उसके बारे में जाने। हमारी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई तो वहां इसपे कोई ज्यादा ज्ञान उपलब्ध नही कराया गया। मगर जब हम दिल्ली आकर रहने लगे आस पास के माहौल में थोड़ा परिचय हुआ।परसों छोटे बेटे ने एक फरमाइश कर जुराब रख दी। औऱ कहा जो मांगी गई चीज़ है चुपके से इसमें रख देना। सुबह जब उठ कर लूंगा तो मेरी विश पूरी हो जायेगी। हम सब जोर से हंसे और वादा भी कर दिया। अब लगता है सैंटा आ ही गये।आज की आनंद चर्चा इसी पे है। सैंटा क्लॉज़ एक ऐसा नाम जो हम मानते थे कि सैंटा क्लॉज़ आएंगे और हमारे लिए ढेरों गिफ्ट लेकर आएंगे। कुछ बच्चों को तो गिफ्ट मिला भी करते थे क्योंकि उनके माता-पिता सैंटा क्लॉज़ बनकर उन्हें गिफ्ट दे दिया करते थे और उन्हें लगता था कि गिफ्ट सेंटा क्लॉज़ लेकर आया है। हर साल गिफ्ट की उम्मीद में हम क्रिसमस बच्चे शौक से मनाते है। तो हमे भी जानना चाहिए आखिर सैंटा क्लॉज़ है कौन? क्रिसमस को लेकर एक लंबा इतिहास रहा है वैसे तो यदि कैलेंडर में देखा जाए तो हर दिन के  बीच एक नया इतिहास है लेकिन आज हम ब...

मैरी क्रिसमस।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 क्रिसमस का त्यौहार बचपन से मनता देखता आ रहा हूँ। जब हम दयानंद कॉलोनी दिल्ली में रहते थे सन 1983 तब ईसाई धर्म का प्रचार जोरों पर था। कुछ जापानी इसका प्रचार करते सामग्री बांटते थे। और फिर 25 दिसंबर को खूब रौनक करते थे। थोड़ा और मैंने जाना जब ऐनी हमारे साथ वाले कमरे में रहने आयी सन 1988। मगर बेहतर मजा लिया फरीदाबाद में। मैं त्यौहारों को आनंद का पर्व मानता मनाता हूँ। हमारे पड़ोसी थे अंकल जॉर्ज। लम्बा साथ रहा उनका पारिवारिक रिश्ता आज यथावत कायम है। वे अब केरला अपने घर चले गए है। बच्चे यहीं रहते है।प्यारे से नाम है जोसी एंव जोमी। हर साल 25 दिसंबर की शाम संगीत वाद्यों के संग घर आ के कैरोल गाते  मेरी क्रिसमस कहते थे। उनका एक ग्रुप था। घर ने बना केक खाने को मिलता था। एक बार उनके साथ चर्च का प्रोग्राम भी देखा था। बहुत ही आनंद के क्षण थे। आज भी आनंद के क्षण है।आज की आनंद चर्चा भी इसी पे है। क्रिसमस शब्‍द का जन्‍म क्राईस्‍टेस माइसे अथवा ‘क्राइस्‍टस् मास’ शब्‍द से हुआ है। ऐसा अनुमान है कि पहला क्रिसमस रोम में 336 ई. में मनाया गया था। यह प्रभु के पुत्र जीसस...

नई सड़क- चांदनी चौक।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 बहुत समय बाद बिटिया के साथ नई सड़क जाना हुआ। स्कूल कॉलेज की यादें लौट आयी। बाजार बस कुछ बदला बदला सा लगा। जब नई किताबों के पैसे मुश्किल से जुटते थे तो दो जगह समझ आती थी। दरियागंज की रविवारीय पटरी मार्किट या फिर नयी सड़क। दोनों जगह से मैंने किताबें खरीदी और पढ़ी है। समय बीतता गया और चांदनी चौकं का इलाका व्यवसाय की उलझनों संग ही देखा जाता रहा। सालों बाद उसी तलाश में नई सड़क को फिर से देखा। एक खास जगह पुरानी किताबों की। पतली गली!जानने वाले समझ गए होंगे पतली गली की सरदार जी की दुकान की बात कर रहा हूँ। बाकी अब नई सड़क रेडी मेड कपड़ो की मार्कीट में ज्यादा तब्दील हो गयी है। पहले शायद मामला फिफ्टी फिफ्टी था। अब अस्सी बीस हो गया है। मगर नह बदली तो पटरी की चाट छोले कुलचे मूंगदाल लड्डू वाले। वहीं है वैसे ही है। कॅरोना के डर की वजह से बच्ची ने कुछ खाने ही नही दिया इस पेटू को। खैर किताबें लेने के लिये पतली गली को आंखें ढूंढ रही थीं।जैसे ही नज़र आई अंदर हो लिये। बेटी जोर से हंसी यहां कहाँ किताबें। पतली गली इतनी पतली है के एक आदमी ही आराम से निकल सकता है। खैर बोले बच...

कुछ खास मशहूर शायरी कलाम आपकी नजर।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷💔🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ बहुत खूबसूरत शायरी कलाम  जो लिखा है मुज़्तर ख़ैराबादी ने। कभी कभी गुनगुना लेते है। न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ। कसी काम में जो न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ ।। न दवा-ए-दर्द-ए-जिगर हूँ मैं न किसी की मीठी नज़र हूँ मैं। न इधर हूँ मैं न उधर हूँ मैं न शकेब हूँ न क़रार हूँ ।। मिरा वक़्त मुझ से बिछड़ गया मिरा रंग-रूप बिगड़ गया। जो ख़िज़ाँ से बाग़ उजड़ गया मैं उसी की फ़स्ल-ए-बहार हूँ ।। पए फ़ातिहा कोई आए क्यूँ कोई चार फूल चढ़ाए क्यूँ । कोई आ के शम्अ' जलाए क्यूँ मैं वो बेकसी का मज़ार हूँ।। न मैं लाग हूँ न लगाव हूँ न सुहाग हूँ न सुभाव हूँ । जो बिगड़ गया वो बनाव हूँ जो नहीं रहा वो सिंगार हूँ ।। मैं नहीं हूँ नग़्मा-ए-जाँ-फ़ज़ा मुझे सुन के कोई करेगा क्या। मैं बड़े बिरोग की हूँ सदा मैं बड़े दुखी की पुकार हूँ ।। न मैं 'मुज़्तर' उन का हबीब हूँ न मैं 'मुज़्तर' उन का रक़ीब हूँ । जो बिगड़ गया वो नसीब हूँ जो उजड़ गया वो दयार हूँ।। 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🙏🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कद्दू।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 कद्दू सुनते ही हंसी से आ जाती है। अकसर मोटे लोगों का मज़ाक उड़ाने के लिए और छोटे बच्चों को प्यार से हम कद्दू कह देते हैं। इसे काशीफल भी कहा जाता है, ज़्यादातर लोग इसे पसंद नहीं करते, ना ही ये कोई बहुत मेहेँगी सब्ज़ी है पर ये होता बहुत ही लाभकारी है। प्रकृति ने अपनी इस 'गोल-मटोल' देन में कई तरह के औषधीय गुण समेटे हैं। इसका सेवन स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इस में 'पेट' से लेकर 'दिल' तक की कई बीमारियों के इलाज की क्षमता है। हमारे यहां विवाह जैसे मांगलिक अवसरों पर कद्दू की सब्जी और हलवा आदि बनाना-खाना शुभ माना जाता है। उपवास के दिनों में फलाहार के रूप में भी इससे बने विशेष पकवानों का सेवन किया जाता है। हमारे पूर्वजों ने भी कद्दू के इन औषधीय गुणों को बहुत पहले ही पहचान लिया था और यही कारण है कि हमारे देश में, खासतौर पर उत्तर भारत के खान-पान में, इसे विशेष महत्व दिया जाता है। भारत में कद्दू की कई प्रजातियां पाई जाती हैं जिन्हें उनके आकार-प्रकार और गूदे के आधार पर मुख्य रूप से सीताफल, चपन कद्दू और विलायती कद्दू के वर्गों में बा...